साउथ मूवीज

Sikandar: रश्मिका मंदाना को लगी गंभीर चोट, टली सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग

Sikandar: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हादसे का शिकार हो गई हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका मंदाना को जिम के दौरान चोट गई है, जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। इसी कारण सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म की शूटिंग टल गई है।

Image

Rashmika Mandanna got injured

Sikandar: रश्मिका मंदाना लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे कि एनिमल और पुष्पा 2: द रूल कों लेकर चर्चा में हैं। लगातार एक्ट्रेस सफलता की बुलंदियों को छू रही हैं। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट है कि एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गई है। जिस कारण फिल्म की शूटिंग टल गई है। आइए जानते हैं कि कब और कैसे एक्ट्रेस को चोट लग गई है।

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर की शूटिंग को लेकर बिजी चल रही हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका को जिम में बड़ी चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। जिस कारण उनकी फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई है। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और बहुत जल्द सेट पर काम फिर से शुरू करेंगी। अब इस खबर को सुनने के बाद फैंस को चिंता हो रही है और फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना सलमान खान संग करेंगी रोमांस

वहीं कुछ दिनों पहले ऐसी रिपोर्ट आईं थी कि रश्मिका मंदाना और सलमान खान के शूटिंग का लास्ट शेड्यूल 10 जनवरी को होगा, लेकिन अब टीम को समय लग सकता है। सलमान और रश्मिका मंदाना फिर से सेट पर लौट आएंगे। भले ही फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली है, लेकिन टीम को भरोसा है कि इसे समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना खुद से डबल साल वाले एक्टर के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

कब रिलीज होगी ये फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर में सलमान के अलावा काजल अग्रवाल रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article