साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरेकोंडा संग मनाया बर्थडे! वायरल तस्वीर से मिला बड़ा सबूत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2025, 10:45 AM IST

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में समुंदर किनारे अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब विजय देवरेकोंडा की हालिया फोटोज देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्टर रश्मिका के साथ वेकेशन पर हैं। दोनों की तस्वीरों को देखकर फैंस को बड़ा सबूत मिल गया है।

Image

Rashmika Mandana

Rashmika Mandana-Vijay Deverakonda: साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा कहा जाता है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें पता चल रहा है कि रश्मिका मंदाना ने अपना जन्मदिन विजय देवरेकोंडा के साथ खास अंदाज में मनाया है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को कुछ देरी के घंटों के गैप में बाहर जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद से फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि कपल मुंबई से बाहर एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें ओमान से शेयर की थी। जिसके बाद से फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया था कि विजय देवरेकोंडा आपके साथ हैं क्या। अब एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद फैंस को सबूत मिल गया है कि दोनों ने साथ में एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाया है।

दोनों तस्वीरों का बैकग्राउंड बिल्कुल सैम

तस्वीरों को शेयक करते हुए, विजय देवरकोंडा ने लिखा, "घोड़ों की सवारी करना और नंगे पैर रहना"। एक्टर के फोटो पोस्ट करने के बाद तुंरत रश्मिका ने फोटो लाइक की दी, जिसके बाद फैंस को एक और सबूत मिल गया। रश्मिका मंदाना ने जो तस्वीरे शेयर की है उसका बैकग्राउंड और विजय देवरकोंडा की तस्वीरों का बैकग्राउंड बिल्कुल सैम है।

इस फिल्म में नजर आएंगे रूमर्ड कपल

रश्मिका मंदाना जल्द ही द गर्लफ्रेंड, थामा, कुबेर जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है। वही विजय देवरकोंडा किंगडम में नजर आएंगे जो 30 मई को रिलीज होने वाली है। ऐसी रिपोर्ट है कि विजय पुष्पा 3 का भी हिस्सा बनने वाले हैं।

End of Article