टाइम्स नाउ नवभारत की साथी साइट फिल्मफेयर ने कुछ वक्त पहले अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी थी कि साउथ अदाकारा कीर्ति सुरेश जल्द ही एक रॉम-कॉम में नजर आएंगी। एटली और वरुण धवन की बेबी जॉन से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कीर्ति सुरेश की डिमांड लगातार लोगों के बीच बढ़ रही है, जिसे देखते हुए कई फिल्मकार उनके पास फिल्में लेकर जा रहे हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कीर्तिक सुरेश ने एक्टर रणबीर कपूर के अपोजिट एक मूवी साइन की है, जिसका ऐलान बहुत ही जल्द होने वाला है।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने फिल्मफेयर को जानकारी दी है कि रणबीर कपूर और कीर्ति सुरेश ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है, जिसकी डिटेल्स जल्द ही सामने आ सकती हैं। रणबीर-कीर्ति की इस फिल्म को बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा ताकि ये ब्लॉकबस्टर की कैटेगिरी में शामिल हो पाए। कीर्ति सुरेश और रणबीर कपूर की ये फिल्म रॉम-कॉम होगी या एक्शन यह अभी तक साफ नहीं है।
अगर रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो नितेश तिवारी की रामायण, संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर और संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल पार्क में अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे। इन तीनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में बेशुमार उत्साह है और इन्हें ट्रेड पंडित अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। जहां लव एंड वॉर और रामायण की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है तो वहीं पर एनिमल पार्क की शूटिंग थोड़े वक्त के बाद शुरू होगी। संदीप रेड्डी वांगा अभी प्रभास की स्प्रिट में बिजी हैं, जिसको एनिमल की ही तरह बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। वैसे आप रणबीर कपूर और कीर्ति सुरेश की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
