Ram Charan and Samantha
रामचरण अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ स्पोर्ट ड्रामा में नजर आने वाले है। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही 7 साल पहले रामचरण की रिलीज हुई फिल्म रंगस्थलम का अभी भी क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर जापानीज भाषा में रिलीज करने का प्लान बनाया है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
रिलीज के सात साल बाद भी सुकुमार द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा रंगस्थलम का क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म को हाल ही में गद्दार पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। रंगस्थलम अब ओटीटी की दुनिया में एक अलग भाषा में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को जापानी ऑडियो के साथ रिलीज किया जा रहा है। 2023 में रिलीज होने पर यह फिल्म जापानी बॉक्स ऑफिस पर पहले ही सफलता हासिल कर चुकी है। अब फैंस की डिमांड के बाद ये उसी भाषा में रिलीज किया जा रहा है।
इस प्लेटफॉर्म में होगी रिलीज
जापानी फैंस के लिए रंगस्थलम जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो (जापान) पर उपलब्ध होगी । जापानी-डब वर्जन जापानी भाषी दर्शकों के लिए एक नया अनुभव प्रदान करेगा। रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन इसी खबर को सुनकर फैन्स की बीच खुशी का मौहाल है। रंगस्थलम 2023 जुलाई में जापान में रिलीज हुई थी, तो इसने पहले दिन 70 स्क्रीन्स पर 2.5 मिलियन येन की कमाई की थी। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु, जगपति बाबू, नरेश, प्रकाश राज, सुनील बर्वे, आधी पिनिसेट्टी और अनसूया भारद्वाज भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। 1980 के दशक में एक गांव में स्थापित यह दो भाइयों चित्ती बाबू (चरण) और कुमार बाबू (पिनिसेट्टी) की कहानी है, जो इसके अध्यक्ष फणींद्र भूपति (बाबू) के नेतृत्व वाली भ्रष्ट स्थानीय सहकारी समिति के खिलाफ खड़े होते हैं।