साउथ मूवीज

'Raayan' Twitter Review: हिट या फ्लॉप! धनुष की 'रायन' देखने के बाद पब्लिक ने दिए ऐसे रिएक्शन, जानिए कैसी है फिल्म!

'Raayan' Twitter Review: धनुष की फिल्म ‘रायन’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म में एक्टर ने बतौर डायरेक्टर कमबैक किया है।आइए जानते हैं कि फिल्म दर्शकों को कैसी लग रही है और फैंस कैसा रिस्पांस दे रहे हैं।

Image

RAYAN

'Raayan' Twitter Review: इस साल ‘कैप्टन मिलर’ जैसी सक्सेसफुल फिल्म देने के बाद अब धनुष की फिल्म ‘रायन’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म में एक्टर ने बतौर डायरेक्टर कमबैक किया है। आज यानी 26 जुलाई को ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म दर्शकों को कैसी लग रही है और फैंस कैसा रिस्पांस दे रहे हैं।

धनुष के फैंस आज रयान की रिलीज के मौके पर पहले से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहे हैं। सुबह से ही पूरा ट्विटर पर रयान ट्रेंड कर रहा है। फैंस धनुष के फिल्म के सीन, पोस्टर और ट्रेलर कट शेयर कर रहे हैं और फिल्म रयान को प्रमोट करने का ट्रेंड बना रहे हैं। फिल्म रयान में टॉलीवुड हीरो संदीप किशन अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि धनुष ने एक बार फिर निर्देशक के रूप में सफल हो गए हैं। फिल्म का पहला पार्ट अद्भुत है। साथ ही दूसरा पार्ट भी कमाल का है। फिल्म में धनुष की एंट्री जबरदस्त है। फिल्म का क्लाइमेक्स जबरदस्त है। धनुष और सूर्या का प्रदर्शन बहुत शानदार है।

जन्मदिन से पहले बड़ा गिफ्ट

इस फिल्म में तुषारा विजयन, संदीप किशन, कालिदास जयराम, एसजे सूर्या, अपर्णा बालमुरली अभिनय कर रहे हैं। गैंगस्टर की कहानी पर आधारित इस फिल्म के लिए एआर रहमान ने संगीत तैयार किया है। 28 तारीख को धनुष के जन्मदिन के पहले 'रायन' आज 26 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज हो गई है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article