साउथ मूवीज

Raaka के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यूपी-बिहार में छिड़ी जंग

Raaka Update: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म राका साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म राका के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यूपी-बिहार में जंग छिड़ गई है।

Image

राका के लिए छिड़ी जंग (pic credit- raaka film)

Raaka Update: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म राका (Raaka) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। इस मूवी को स्टार फिल्ममेकर एटली कुमार बना रहे हैं। राका साल 2027 में रिलीज होने वाली है। हालांकि इससे पहले ही फिल्म सर्खियों में आ गई हैं। इस बीच ऐसी खबर सामने आई है कि अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म राका के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यूपी-बिहार में जंग छिड़ गई है। (ये भी पढ़ें-दीपिका पादुकोण के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, जानें कारण)

राका के लिए छिड़ी जंग

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म राका की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का निर्देशन जवान फेम एटली कर रहे हैं और यह मूल रूप से तेलुगु भाषा में बन रही है। फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार के डिस्ट्रीब्यूटर्स में भारी बिडिंग वॉर शुरू हो गया है। दोनों राज्यों के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स फिल्म के अधिकार हासिल करने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के कई डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म के मेकर्स से राज्य के एक्सक्लूसिव राइट्स खरीदने के लिए मोटी रकम देने को तैयार है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे उत्तरी राज्यों में अल्लू अर्जुन की जबरदस्त लोकप्रियता है। उनकी पिछली फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने इन इलाकों में धमाल मचा दिया था।

raaka.

राका के लिए छिड़ी जंग (pic credit- raaka film)

राका में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म राका में दीपिका पादुकोण के अलावा जान्हवी कपूर, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन मुंबई शिफ्ट होकर फिल्म की शूटिंग तेजी से पूरा कर रहे हैं। फिल्म को समय पर पूरा करने के लिए पूरी टीम लगी हुई है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब सभी की नजरें फिल्म राका पर टिकी हुई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article