अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग मूवी राका इन दिनों चर्चा में है, जिसका फर्स्ट लुक मेकर्स ने बीते दिनों ही जारी किया है। फिल्म राका के फर्स्ट लुक ने फैंस को काफी एक्साइट किया है और हर कोई इसके इंतजार में है। फिल्म का प्रोडक्शन अभी शुरू ही हुआ है कि बीच में ही दीपिका पादुकोण ने ये खुशखबरी शेयर कर दी है कि वो प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या दीपिका पादुकोण राका में बनी रहेंगी या फिर मेकर्स नई हीरोइन की तलाश करेंगे? अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एटली प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण के साथ ही राका शूट करेंगे और अल्लू अर्जुन अपनी हीरोइन के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे।
Raaka एक्टर Allu Arjun शिफ्ट होंगे Mumbai
ऐसा सुनने में आ रहा है कि पुष्पा स्टार ने ये फैसला लिया है कि वो अगले कुछ सालों के लिए हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट होंगे। इससे ना केवल राका के प्रोडक्शन में मदद मिलेगी बल्कि दीपिका पादुकोण को निजी तौर पर भी मदद पहुंचेगी जो प्रेग्नेंट हैं। दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में बार-बार ट्रैवल नहीं कर सकती हैं, जिस कारण अल्लू अर्जुन ने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट होने का फैसला लिया है। (ये भी पढ़ें: Atlee Kumar के घर आई नन्ही परी, 7 वें आसमान पर पहुंचे डायरेक्टर)

Raaka: Deepika Padukone के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे Allu Arjun (Image Source: Social Media)
सूत्रों ने दावा किया है कि दीपिका पादुकोण के साथ-साथ अल्लू अर्जुन को राका के लिए खास तैयारी भी करनी है, जिसके लिए वो हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट होंगे। मुंबई में बेहतर सुविधाएं हैं, जो उन्हें ट्रेनिंग में मदद करेंगी। राका में ऐसे कई सारे सीन्स हैं, जो बिना ट्रेनिंग के नहीं किए जा सकते हैं। अल्लू अर्जुन का ये फैसला पर्सनल तो है ही, इसके साथ-साथ ये प्रोफेशनल भी है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla: 2026 के 3rd सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर बने Priyadarshan)
प्रेग्नेंसी में ही फिल्म Raaka शूट करेंगी Deepika Padukone

Raaka: Deepika Padukone के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे Allu Arjun (Image Source: Social Media)
जिन लोगें को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें की दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में ही फिल्म राका शूट करेंगी। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी मेकर्स को दे दी है और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। वैसे इससे पहले भी दीपिका पादुकोण ये कारनामा कर चुकी हैं। दीपिका ने कल्कि 2898एडी की शूटिंग भी प्रेग्नेंसी में ही की थी। उस वक्त उनकी बेटी दुआ उनके पेट में ही थी। फिल्म कल्कि 2898एडी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी।
