साउथ मूवीज

Pushpa 3 The Rampage अल्लू अर्जुन फिर से पुष्पा बन हिलाएंगे थिएटर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 30, 2025, 03:40 PM IST

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 (Pushpa 2) का इंतजार दर्शको काफी लम्बे समय से कर रहे थे, जो बीते दिन खत्म हुआ। पुष्पा 2 की रिलीज के साथ ही ये पक्का हो गया है कि पुष्पा 3 भी दर्शकों के सामने आएगी। हालांकि अल्लू अर्जुन के फैंस के दिमाग में ये सवाल है कि पुष्पा 3 (Pushpa 3) सिनेमाघरों में दस्तक कब देगी? आइए आपको इसका जवाब देते हैं...

Image

Pushpa 3 Release Date

साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। पुष्पा 2 की रिलीज के समय ऐसी अफवाहें थीं कि मेकर्स इस सीरीज का तीसरा पार्ट भी बनाएंगे, जिस पर फर्स्ट शो खत्म होते ही मुहर लग गई है। मेकर्स ने फिल्म के अंत में ऐलान कर दिया है कि वो पुष्पा 3 द रैम्पेज नाम की मूवी बनाएंगे, जिसके साथ पुष्पा की कहानी आगे बढ़ेगी। पुष्पा 3 (Pushpa 3) के ऐलान के साथ मेकर्स ने ये नहीं बताया है कि वो इसे कब रिलीज करेंगे, जिस कारण दर्शकों के दिलों में थोड़ी बेचैनी है। अगर आप भी पुष्पा 3 (Pushpa 3 The Rampage) की रिलीज डेट जानने के लिए बेचैन हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बेहतरीन जवाब है।

6 सालों के बाद रिलीज होगी पुष्पा 3 द रैम्पेज

साउथ मीडिया में फैल रही खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन और सुकुमार पुष्पा 3 का निर्माण 6 सालों के बाद शुरू करेंगे। इस दौरान अल्लू अर्जुन अपने खाते में पड़ी बाकी फिल्मों को पूरा करेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और डायरेक्टर सुकुमार फिल्म पुष्पा 3 (Pushpa 3 The Rampage) Release Date की कहानी पर काम करेंगे। पुष्पा 2 के साथ इस सीरीज का स्तर काफी बढ़ गया है, जिस कारण मेकर्स कोई चांस नहीं लेना चाहते हैं। मेकर्स चाहते हैं कि वो पुष्पा 3 के साथ दर्शकों को बड़ा शॉक दें ताकि उसकी कमाई पुष्पा 2 के भी रिकॉर्ड्स तोड़ डाले।

Pushpa 3

Pushpa 3

अगर फिल्म पुष्पा 2 की कमाई की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। देश की हाईएस्ट ओपनर बनने के साथ-साथ पुष्पा 2 हिन्दी में भी बिगेस्ट ओपनर बनकर उभरी है और इसने जवान का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। पुष्पा 2 हिन्दी ने पहले दिन 72 करोड़ रुपये की कमाई की है और ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया है।

End of Article