साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 3' के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, शुरू हुआ प्री प्रोडक्शन का काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 15, 2026, 12:35 PM IST

Pushpa 3 New Update: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 3 (Pushpa 3) को लेकर अभी हाल ही में नया अपडेट सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म पुष्पा 3 का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Image

Image Source: IMDb

Pushpa 3 New Update: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इन मूवीज के लिए बेताब कर रहे हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा 3 (Pushpa 3) को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 3 को लेकर क्या अपेडट सामने आया है।

जल्द शुरू होगा 'पुष्पा 3' पर काम

अल्लू अर्जुन एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 3 को लेकर फिर से खबरों में आ गए है, इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है। Telugu360 की खबर के अनुसार ‘पुष्पा 3’ की टीम अब प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू करने वाली है। हैदराबाद में एक खास ऑफिस किराए पर लिया गया है, जहां स्क्रिप्ट तैयार करने, कहानी पर चर्चा करने और प्लानिंग करने का काम होगा। अब प्रोजेक्ट जल्द ही अपनी शुरुआती क्रिएटिव स्टेज में एंटर करेगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म पुष्पा 3 को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। अब देखना होगा मेकर्स कब तक फिल्म से जुड़ी जानकारी लोगों से शेयर करते हैं।

इस फिल्म में भी नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

एक्टर अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 3 के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 को लेकर भी चर्चा में है। डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बन रही फिल्म AA22xA6 में अल्लू अर्जुन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी अहम रोल में है। अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article