Pushpa 2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun ) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और फहद फासिल (Fahadh Faasil) की फिल्म पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अब बस दो दिन के इंतजार के बाद फिल्म रिलीज होने वाली है। कुछ जगहों पर इस फिल्म के टिकट की कीमत आसमान छू रही है। वही कुछ जगहों पर आप इस फिल्म को 70 और 100 रुपये में भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं आप किन जगहों पर कम कीमत पर ये फिल्म देख सकते हैं।
पुष्पा 2: द रूल की टिकट की कीमत कुछ शहरों में सबसे महंगी हैं। मुंबई और दिल्ली एनसीआर में टिकट की कीमत आसमान छू रही है। वही इसकी कीमतें 3000 तक पहुंच रही हैं। हालांकि, इन शहरों के कुछ इलाकों में, टिकट की कीमत ₹70 जितनी कम भी है। महंगी टिकट होने के साथ-साथ कुछ जगहों पर टिकट कम रेट में भी उपलब्ध हैं। बदलापुर के वैशाली सिनेमा में सीमित टिकट ₹70 में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, मुंबई के कुर्ला में भारत सिनेप्लेक्स में टिकट की कीमत ₹100 और ₹150 है।
इन जगहों पर कम कीमत पर टिकट उपलब्ध
दिल्ली के डिलाइट सिनेमा में टिकट की कीमत 95 रुपये है। करोल बाग में लिबर्टी सिनेमा में कीमतें 100 रुपये से भी कम हैं। हैदराबाद में कई स्क्रीन पर फिल्म की टिकटें 150 रुपये में उपलब्ध हैं। हैदराबाद के मूसापेट में श्री रामुलु 70 रुपये में टिकट मिल जाएगी। पुष्पा 2 द रुल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के गाने 'पीलिंग्स' को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। पुष्पा द राइज 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वही पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त कमाई की थी। पुष्पा द राइज ने दुनियाभर में 398 करोड़ की कमाई की थी।
