साउथ मूवीज

Pushpa 2 Trailer Out: पुष्पाराज सुनकर फ्लावर समझे क्या फायर नहीं वाइल्ड फायर है... एक-एक सीन्स देख खड़े हुए रोंगटे

Pushpa 2 Trailer Out: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेडेट फिल्म पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2: The Rule) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। पुष्पा 2 : द रूल के ट्रेलर में एक-एक सीन्स धमाकेदार है, जिसको देखकर ही समझ आ रहा है कि फिल्म सुपरहिट साबित होने वाली है।

Image

Pushpa 2 Trailer Out

Pushpa 2 Trailer Out: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2: The Rule) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस लंबे समय से इस ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस 2 मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का धमाकेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। पुष्पा 2 : द रूल के ट्रेलर में एक-एक सीन्स फैंस का दिमाग हिला देने वाले हैं। सीन्स के साथ-साथ डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक, विसुअल, वीएफएक्स, एक्टिंग सभी काफी शानदार है।

ये हैं पुष्पा 2 : द रूल के डायलॉग

ट्रेलर की शुरुआत एक नेता की बात से होती है, जो कहते हैं-"कौन हैं वो आदमी जिसको ना पैसों की फ्रिक हैं ना ही पावर का खौफ है। जरूर इसे कोई गहरी चोट लगी है।" फिर होती है पुष्पा की एंट्री। जो कहते हैं -"नाम छोटा है, लेकिन साउंड बहुत बड़ा है। पुष्पा सिर्फ नाम नहीं है ब्रांड है ब्रांड।" ट्रेलर में अलग-अलग अवतार में अल्लू अर्जुन की एंट्री होती है। पुष्पा कहते हैं-"श्रीवल्ली मेरी बाई को है। जब एक पति अपनी बाई को की सूने तो क्या होता है। पूरी दुनिया को दिखाएगा।" नदी में अरे दीवानो कहां से आया... गाना सुनते हुए एसपी भंवर सिंह शेखावत नहाते रहते हैं और कहते हैं-"पार्टी होगी पुष्पा पार्टी। पुष्पा कहते हैं-"मेरे हक का पैसा वो चार आना हो या आठ आना वो सातवें आसमान पर हो या साथ समुन्दर पार। पुष्पा का उसूल कर देता वसूल। पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझे क्या वो इंटरनेशनल खिलाड़ी है। पुष्पा राज सुनकर फ्लावर समझे क्या फायर नहीं वाइल्ड फायर है।

पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2: The Rule) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पटना में रखा गया था। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पुष्पा 2 : द रूल की टीम के साथ अल्लू और रश्मिका भी शामिल हुए थे। बता दें इस इवेंट के दौरान अक्षरा सिंह ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस भी देती नजर आई थी। साथ ही फैंस की भीड़ भी देखने को मिल रही थी, जिससे साफ पता चलता है कि पुष्पा 2 : द रूल काफी क्रेज है।

पुष्पाराज और एसपी भंवर सिंह शेखावत की भिड़ंत

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2: द रूल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल सुकुमार की 2021 की फिल्म पुष्पा : द राइज का सीक्वल है। बता दें फिल्म का पहला पार्ट एक क्लिफहैंगर पर खत्म हुआ था, जिसने सीक्वल के लिए चीजें तय कीं थी। इस पार्ट में पुष्पाराज और एसपी भंवर सिंह शेखावत एक दूसरे से लड़ते नजर आएंगे। पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहली फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की थी अब मेकर्स और पुष्पा के फैंस को दूसरे पार्ट से काफी उम्मीदें है। अब देखना होगा कि दूसरा पार्ट कितना कमाल करता है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article