Kissik Song Promo: इस साल जिस फिल्म का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है वो है पुष्पा 2( Pushpa 2) , साल के अंत में रिलीज होने वाली इस फिल्म का जबरदस्त बज फैंस के बीच देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसने फैंस के बीच हल्ला मचा दिया। अब पुष्पा 2 के आइटम सॉन्ग का प्रोमो आया जिसे देखकर फैंस गाने के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
पुष्पा 2 के मेकर्स ने गाने के प्रोमो से पर्दा उठाया है। फिल्म का अहम और आइटम सॉन्ग 'किसिक' का प्रोमो आ गया है। इसमें देखा जा सकता है अभिनेत्री श्रीलीला( Sreeleela) नजर आ रही है। किसिक( Kissik) , जो अपने लुभावने संगीत और मदमस्त दृश्यों के लिए पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है, फिल्म के सबसे बेहतरीन ट्रैक में से एक होने का दावा करता है। पहली बार फैंस अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) और श्रीलीला को साथ में देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।
देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित यह गीत, पुष्पा फ्रैंचाइज़ के अपने बाकि गानों की तरह ही चार्टबस्टर होने वाला है। पहली फिल्म की सफलता के साथ, पुष्पा 2 के लिए उम्मीदें आसमान छू रही हैं, और किसिक एक ऐसा प्रमुख ट्रैक बनने के लिए तैयार है जो दर्शकों को फिल्म की रिलीज तक बांधे रखेगा। बता दें कि कल 7:02 पर रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म पुष्पा 2( Pushpa 2) , 5 दिसम्बर को रिलीज होने के लिए तैयार है।
