Allu Arjun changing his name: अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों पुष्पा 2 की बम्पर सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। डायरेक्टर सुकुमारन द्वारा बनाई गई पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया और अल्लू अर्जुन को भारत का सबसे बड़ा एक्शन स्टार बना दिया। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी। पुष्पा 2 (Pushpa 2) के बाद अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस रहे हैं लेकिन इसी बीच उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक्टर ने ज्योतिषी के कहने पर अपने नाम में बदलाव करने का फैसला लिया है।
कोईकोई डॉट कॉम और सिने जोश की एक खबर के अनुसार, अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने की सोच रहे हैं। सिनेजोश ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, अल्लू अर्जुन अपने नाम की स्पेलिंग में एक-एक अतिरिक्त अक्षर जोड़ने की सोच रहे हैं। ज्योतिषी ने उन्हें सलाह दी है कि ऐसा करने से उनके करियर में ग्रोथ हो गी और उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयां छूने को मिलेंगी। अल्लू अर्जुन ने अभी तक इन खबरों पर पक्की मुंहर नहीं लगाई है और थोड़े दिन विचार करने के लिए मांगे हैं।
एटली के साथ अल्लू अर्जुन बनाएंगे AA22
अगर अल्लू अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो पुष्पा 2 के बाद उन्होंने साउथ के सफल डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिलाया है। एटली और अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म का नाम अभी AA22 रखा गया है, जिसका टाइटल जल्द ही रिवील किया जाएगा। एटली ने सलमान खान-रजनीकांत की फिल्म को बंद करके अल्लू अर्जुन संग मूवी बनाने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और एटली की ये फिल्म भी एक मास एंटरटेनर होगी, जिसे दर्शक थिएटर में जमकर एन्जॉय करेंगे।
