Yash Starrer Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि मेकर्स 'टॉक्सिक' को किस दिन बड़े परदे पर रिलीज करेंगे। पहले यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन निर्माताओं ने अचानक इसे आगे के लिए टाल दिया। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यश की 'टॉक्सिक' को मेकर्स दोबारा रीशूट कर रहे हैं। अफवाहें उड़ रही हैं कि मेकर्स यश (Yash) के मौजूदा रूप से ज्यादा खुश नहीं थे और उन्होंने इसके कई अहम हिस्सों की शूटिंग को दोबारा करने का प्लान किया है। इन खबरों के वायरल होने के बाद प्रोडक्शन टीम ने असली सच्चाई बताई है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि 'टॉक्सिक' (Toxic) को रीशूट करने के लिए प्रोड्यूसर्स को 40 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: HJTIHH Box Office Day 5: मंगलवार को वरुण धवन स्टारर ने दिखाया दम, कमाए इतने करोड़)
'टॉक्सिक' को रीशूट करने पर टीम ने दी सफाई
काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज में बार-बार इसलिए देरी हो रही है क्योंकि इसे रीशूट किया जा रहा है। प्रोडक्शन टीम ने इस तरह की अफवाहों पर अब पूर्णविराम लगा दिया है। NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन टीम ने 'टॉक्सिक' को रीशूट किए जाने की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि भले ही फिल्म में देरी हो रही है लेकिन इसकी वजह यह नहीं है कि यश नाखुश हैं या बदलाव की मांग कर रहे हैं। हालांकि प्रोडक्शन टीम ने 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि यह किसी को नहीं पता कि यह असल में कब सिनेमाघरों में आएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: अनिल कपूर के बेटे ने छोड़ दी एक्टिंग !! वायरल खबरों पर Harsh Varrdhan Kapoor ने किया रिएक्ट)
'केजीएफ 2' की जबरदस्त सफलता के बाद यश को 'टॉक्सिक' में देखने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है। गीतू मोहनदास फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यश के अलावा इस मूवी में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें आई थी कि कियारा आडवाणी की रिक्वेस्ट पर 'टॉक्सिक' से एक्ट्रेस के बोल्ड सीन्स को ट्रिम किया गया है। हालांकि कियारा ने बाद में बताया था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
