बॉलीवुड

अनिल कपूर के बेटे ने छोड़ दी एक्टिंग !! वायरल खबरों पर Harsh Varrdhan Kapoor ने किया रिएक्ट

Harsh Varrdhan Kapoor on QUIT Acting: हर्षवर्धन कपूर को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है। अब इन खबरों के वायरल होने पर हर्षवर्धन ने रिएक्शन देते हुए असली सच बताया है।

Image

एक्टिंग छोड़ने पर हर्षवर्धन कपूर ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

Harsh Varrdhan Kapoor on QUIT Acting: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हर्षवर्धन कपूर ने साल 2016 में आई फिल 'मिर्ज्या' से अपना डेब्यू किया था, जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में हर्षवर्धन कपूर के साथ सैयामी खेर नजर आई थीं। 'मिर्ज्या' के बाद हर्षवर्धन कपूर को 'भावेश जोशी सुपरहीरो', 'AK vs AK' और 'थार' जैसी फिल्मों में देखा गया। हर्षवर्धन कपूर चर्चा में तब आए, जब इंटरनेट पर एक यूजर ने उनसे पूछा कि आखिर उन्होंने एक्टिंग से दूरियां क्यों बना ली हैं और फिल्मों में काम करना क्यों बंद कर दिया है। एक्टिंग से दूरी बनाने की खबरों पर अब हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) ने रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: कभी हिट तो कभी फ्लॉप...जैसा रहा Sonam Kapoor का फिल्मी करियर, 7 सालों से हाथ नहीं लगा कोई प्रोजेक्ट)

एक्टिंग से दूरी बनाने की खबरों पर हर्षवर्धन ने किया रिएक्ट

X पर क यूजर ने हर्षवर्धन को 'सच में टैलेंटेड एक्टर' बताया। यूजर ने कहा कि उन्हें मेहनत करते रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो किसी रोल मॉडल को देखते हैं तो सबसे पहले अपने पिता अनिल को देखें। यूजर ने कहा कि हर्ष किस्मत वाले हैं कि उन्हें 'मिस्टर इंडिया' वाले एक्टर जैसे पिता मिले हैं। इस ट्वीट का जवाब देते हुए हर्ष ने कहा, 'मैं पीछे नहीं हटा हूं, जिस दिन 'थार' रिलीज हुई थी, तभी से एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। 'थार' को बनने में 5 साल लगे थे... और विक्रम को 'भावेश' बनाने में भी कई साल लगे थे।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bandar Box office Day 4: बॉबी देओल स्टारर का हुआ बुरा हाल, निराशाजनक रही कमाई)

User Post

User Post

हर्षवर्धन ने का कि इस मूवी को पूरा करने में उन्हें 2 साल लगे हैं और वो इसे 30 जून तक कम्पलीट कर लंगे। हर्ष का मानना है कि अब लोग एक एक्टर को कई फिल्में करते हुए देखा चाहते हैं। अगर लोग 'भावेश जोशी सुपरहीरो', 'थार', 'AK vs AK' और 'रे' जैसे प्रोजेक्ट्स चाहते हैं, तो ऐसा साल में एक या दो बार ही हो पाएगा। हर्ष ने यह भी इशारा दिया है कि उनका अगल प्रोजेक्ट बेहद शानदार है।

Harsh Varrdhan Kapoor's Post

Harsh Varrdhan Kapoor's Post

अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आ सकते हैं हर्षवर्धन

हर्षवर्धन को ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में देखा जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। इस प्रोजेक्ट को एक्टर के पिता पिता अनिल के साथ प्रोड्यूस करने वाले थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article