A6: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एटली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से अभी तक किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं किया गया है।
कब फ्लोर पर आएगी फिल्म
कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें थी कि ए6 में प्रियंका चोपड़ा और अल्लू अर्जुन की जोड़ी धमाल करने वाली है, जिस फिल्म को एटली निर्देशति कर रहे हैं, लेकिन ये खबर सिर्फ एक अफवाह थी। पहले एटली सलमान खान के साथ फिल्म लेकर आ रहे थे, लेकिन वो फिल्म ठंडे बस्ते में चले गई और एटली अब अल्लू अर्जुन के साथ तहलका करने वाले हैं। फिल्म के अगस्त 2025 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पोस्टर?
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों साउथ फिल्म एसएसबी29 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी जोरों से चल रही है। राजामौली की ये फिल्म अब सिर्फ एक ही पार्ट में रिलीज होगी। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। पहली बार फैंस को अल्लू अर्जुन और एटली की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का बड़ा अपडेट 08 अप्रैल को आ सकता है। क्योंकि इस दिन साउथ स्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। 8 अप्रैल को मेकर्स फिल्म का प्रोमो या पोस्टर रिलीज कर सकते हैं।
