साउथ मूवीज

'मेरे करियर के लिए बहुत...' फिल्म वाराणसी पर टिका है प्रियंका चोपड़ा का भविष्य

Priyanka Chopra on Varanasi: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म वाराणसी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म वाराणसी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- varanasi film

Priyanka Chopra on Varanasi: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म वाराणसी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा धमाका करने वाली है। मूवी को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म वाराणसी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है। इसमें माहेश बाबू हैं और प्रियंका चोपड़ा जोनस सह-लीड रोल में हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' की प्रीमियर में एसएस राजामौली के साथ काम करने पर बात की। उन्होंने कहा, 'फिल्ममेकर एसएस राजामौली सर हैं, जो भारत के सबसे बेहतरीन डायरेक्टरों में से एक हैं। यह फिल्म मेरे करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।' वाराणसी' एक एडवेंचर ड्रामा है, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। माहेश बाबू रुद्र नाम के एक टाइम ट्रैवल करने वाले एडवेंचरर का रोल निभा रहे हैं। पहले प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुके हैं। प्रियंका मंदाकिनी नाम का किरदार निभा रही हैं, जबकि पृथ्वीराज मुख्य खलनायक कुंभ हैं।

इस मूवी में नजर आएंगी प्रियंका

बताते चलें कि पृथ्वीराज का किरदार एक क्रूर सुपरविलेन का है, जिसका फर्स्ट लुक फ्यूचरिस्टिक व्हीलचेयर में दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और इसे एक सिंगल बड़ी फिल्म के रूप में रिलीज किया जाएगा, जिसकी लंबाई करीब तीन घंटे होगी। पिछले साल नवंबर में राजामौली ने बताया था कि फिल्म की 50% शूटिंग पूरी हो चुकी है और जून 2026 तक बाकी काम खत्म हो जाएगा।प्रियंका चोपड़ा जोनस की अगली फिल्म 'द ब्लफ' है, जिसमें वे 19वीं सदी की पूर्व पाइरेट का रोल निभा रही हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article