साउथ मूवीज

पीली साड़ी और हाथ में बंदूक...मंदाकिनी बन प्रियंका चोपड़ा ने ढाया कहर, Globetrotter से सामने आया फर्स्ट लुक

Priyanka Chopra First Look From SS Rajamouli Globetrotter: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म 'ग्लोबट्रॉटर' के साथ एक बार फिर से भारतीय सिनेमा में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म से देसी गर्ल का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो कि खूब वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- एसएस राजामौली एक्स

Priyanka Chopra First Look From SS Rajamouli Globetrotter: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं और खास बात तो यह है कि एक बार फिर से वह भारतीय सिनेमा में अपने नाम का डंका बजाने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा साउथ के सुपरस्टार फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म 'ग्लोबट्रॉटर' में नजर आने वाली हैं। खास बात तो यह है कि इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का फर्स्ट लुक भी सामने आया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है। इस फर्स्ट लुक में प्रियंका चोपड़ा का स्वैग तारीफ के लायक रहा।

'बाहूबली' फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का ये धाकड़ लुक शेयर किया, जिसमें देसी गर्ल के तेवर देखने लायक रहे। एसएस राजामौली ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "वो महिला जिसने भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर दोबारा गढ़ा। आपका एक बार फिर से स्वागत है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। मंदाकिनी के तौर पर आपके अलग-अलग रंगों का गवाह बनती दुनिया को देखने का इंतजार नहीं कर सकता।" प्रियंका चोपड़ा के इस लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।

बता दें कि एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की 'ग्लोबट्रॉटर' (Globetrotter) में प्रियंका चोपड़ा के अलावा साउथ के कई बड़े सुपरस्टार मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। जहां प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रेस रहेंगी तो वहीं महेश बाबू फिल्म में लीड एक्टर के किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि उनका फर्स्ट लुक 15 नवंबर को रिलीज होगा। उनके अलावा मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। एसएस राजामौली की ये फिल्म हिंदी सिनेमा की भव्य फिल्मों में शामिल होने वाली है। इसे देखने के लिए दर्शकों में अभी से ही बेताबी नजर आ रही है। बता दें कि इस मूवी के जरिए प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त बाद भारतीय सिनेमा का हिस्सा बनने जा रही हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article