पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एल2: एम्पुरान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। वहीं ऐसी रिपोर्ट है कि पृथ्वीराज सुकुमारन राजामौली की फिल्म एसएसएमबी29 का भी हिस्सा बनने वाले हैं। आइए जानते हैं कि पृथ्वीराज सुकुमारन को आखिर क्यों लीगल नोटिस मिला है।
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वीराज को कुछ हालिया फिल्मों के लिए उनके फिल्म रेमनेरशन के संबंध में आईटी विभाग से कानूनी नोटिस मिला है। हालांकि, यह नोटिस मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान से संबंधित नहीं है, बल्कि 2022 में एक्टर को भेजे गए नोटिस का फॉलो-उप है। पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित फिल्म एम्पुरान जल्द ही 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है। ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 250 करोड़ के पार जा चुका है।
मोहनलाल की फिल्म को इन दिनों विवादों का सामने करना पड़ रहा है। फिल्म के कुछ दृश्यों से एक राजनीतिक पार्टी नाराज हो गई है, जिसके कारण फिल्म को कुल 24 कट लगाए गए है। इस फिल्म में 64 साल के मोहनलाल लीड रोल निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एम्पुरान ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। बता दें फिल्म में गुजरात में 2002 के दौरान मुस्लिम विरोधी दंगों को भी शामिल किया था। जिस कारण विवाद बढ़ते जा रहा है।
लूसिफ़ेर का सीक्वल है एल2
मोहनलाल की फिल्म कन्नड़, तेलुगु, तमिल और हिंदी सहित अन्य भाषाओं में रिलीज हुई है। अपने नौवें दिन, 'एल2: एम्पुरान' की कुल ऑक्यूपेंसी 20.07% थी, जबकि रात के शो के दौरान 29.97% की ऑक्यूपेंसी थी। यह फिल्म पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफ़ेर' का दूसरा पार्ट है।
