Pranitha Subhash Pregnancy Announcement: साउथ एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी शेयर करते हुए अपने बेबी बंप को का एक फोटोशूट शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। अब इंटरनेट पर भी साउथ एक्ट्रेस की ये फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस फोटोज में प्रणीता ने काले रंग का बॉडीकॉन टॉप और नीली जींस पहनी हुई है, जिसके बटन खुले हुए हैं। तीन दिन पहले, प्रणिता ने उसी जींस और उसी काले टॉप में पुरानी तस्वीरों को शेयर किया था। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'मिक्स फीलिंग्स।' अब फैंस को समझ आ गया है कि एक्ट्रेस की ये पोस्ट किस लिए थी। यहां उनके बेबी बंप के फोटोशूट पर एक नजर डालते हैं।
प्रणीता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा पोस्ट
अब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'राउंड 2... पैंट अब फिट नहीं होती!' उन्होंने ट्विटक पर एक तस्वीर शेयर करते हुए 'नॉक नॉक' जोक लिखा, 'नॉक नॉक! वहां कौन है? बच्चा!! बेबी कौन? बेबी #2।' सोशल मीडिया पर प्रणीता की इन फोटोज ने फैंस के बीच खुशी की लहर फैला दी है। अब फैंस एक्ट्रेस के दूसरे बेबी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
