Taylor Swift in
26 जुलाई, 2024 को फिल्म के प्रीमियर से पहले रिलीज किए गए आखिरी ट्रेलर ने आग में घी डालने का काम किया है। इसमें डेडपूल के जैसे ही लाल और काले रंग का सूट पहने सुनहरे बालों वाली एक औरत नजर आ रही है, जिससे अफवाहें तेज हो गईं कि यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की लेडी डेडपूल होने वाली है क्या? आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
क्या टेलर स्विफ्ट निभा रही हैं लेडी डेडपूल का रोल?
डेडपूल और वूल्वरिन में कैमियो के लिए पॉप स्टार सबसे पहली पसंद नजर आ रही हैं। यह अफवाह कुछ समय से फैल रही है कि स्विफ्ट रेनॉल्ड्स और ब्लेक की करीबी दोस्त हैं और उन्हें अक्टूबर 2023 में एनएफएल गेम में रेनॉल्ड्स, ह्यू जैकमैन और निर्देशक शॉन लेवी के साथ देखा गया था।
