गेम चेंजर इस साल की मोस्ट अवटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वही रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के गाने में कोरियोग्राफी करने के लिए प्रभुदेवा ने कोई भी फीस नहीं ली है। आइए जानते हैं कि फिल्म के मेकर्स ने प्रभुदेवा के बारे में क्या कहा है।
गेम चेंजर का रिलीज से पहले ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में दमदार गाने भी शामिल है। इन गाने को खुद प्रभुदेवा ने कोरियोग्राफ किया है, लेकिन कोरियोग्राफ करने के लिए प्रभुदेवा ने एक भी फीस नहीं ली है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान फिल्म के निर्देशक शंकर ने इस बात का खुलासा किया है।
फीस नहीं सिर्फ क्रेडिट की मांग
फिल्म निर्माता ने बताया कि प्रभुदेवा ने इस गाने के लिए एक भी फीस नहीं ली है। बता दें प्रभुदेवा ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वे राम चरण और निर्माता दिल राजू के प्रति प्यार और सम्मान रखते हैं। शंकर ने कहा, "प्रभुदेवा ने बिना किसी फीस के गाने के लिए काम किया और कहा कि उन्हें केवल क्रेडिट चाहिए और कुछ भी नहीं। वह राम चरण और निर्माता दिल राजू के प्रति प्यार और सम्मान के कारण इस गाने के लिए काम करना चाहते थे।"
कब रिलीज होगी फिल्म
राम चरण इस फिल्म में एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले हैं। जो भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में रामचरण डबल रोल में नजर आने वाले हैं। कियारा आडवाणी गेम चेंजर के साथ साउथ में डेब्यू कर रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की पहली साउथ फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
