साउथ मूवीज

'Spirit': प्रभास स्टारर की कहानी हुई लीक !! इंटरनेट पर फैन्स के बीच मची खलबली

Is Prabhas Starrer Spirit Plot Leaked: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन करने के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की 'स्पिरिट' पर काम शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक 'स्पिरिट' की कहानी ऑनलाइन लीक हो गई है।

Image

Prabhas's Spirit

Is Prabhas Starrer Spirit Plot Leaked: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने 'एनिमल' फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक नई एक्शन ड्रामा कॉप फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) के लिए हाथ मिलाया है। इस समय फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। सोशल मीडिया पर बज है कि संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'स्पिरिट' की स्क्रिप ऑनलाइन लीक हो गई है। इस खबर ने प्रभास के फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। मेकर्स भी इस समय चिंता में पड़ गए हैं।

'स्पिरिट' की कहानी हुई लीक!

सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा है कि प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' में एक मिडिल-क्लास के बैकग्राउंड से आने वाले एक ईमानदार और कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में उन्हें एक डिसिप्लिन और अपने ड्यूटी के प्रति समर्पित ऑफिसर के रूप में देखा जाएगा। अपनी फैमिली के लिए उनकी सॉफ्ट साइड भी है। फिल्म में उनकी एक पत्नी और एक 4 साल का बच्चा दिखाया जाएगा। उनकी फैमिली उनके लिए सारी दुनिया है। कहानी एक ऐसे मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है जो हमेशा के लिए उनकी जिंदगी बदल देती है। इस कहानी से लीक होने एक बाद लोगों ने प्रभास की 'स्पिरिट' की तुलना अब थलापति विजय की 'थेरी' से कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, कियारा आडवाणी और तृषा कृष्णन नजर आएंगी। उम्मीद है कि मेकर्स इस साल मी में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इन दिनों फिल्म 'द राजा साब' और 'फौजी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा प्रभास के पास 'सलार 2' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article