साउथ मूवीज

Salaar की रिलीज से पहले प्रभास को मिला तेलंगाना सरकार का तोहफा, रात के 1 बजे और सुबर 4 बजे भी चलेगा शो

Telangana Government Approves Salaar 1 Am And 4 Am Show: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 'सालार' की रिलीज में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। खास बात तो यह है कि मेकर्स ने सुबह के 4 बजे और रात के 1 बजे के शो की भी अनुमति दे दी है।

Image

सुबह 4 बजे देख सकते हैं प्रभास की 'सालार' का शो

Telangana Government Approves Salaar 1 Am And 4 Am Show: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 'सालार' की रिलीज में कुछ ही वक्त बाकी रह गये हैं। 'सालार' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर किसी की नजर फिल्म पर है। खास बात तो यह है कि प्रभास (Prabhas) की 'सालार' (Salaar) की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों से हो रही है और फिल्म ने इस मामले में 'डंकी' (Dunki) को भी पछाड़ दिया है। इन सबसे इतर फैंस अब 'सालार' का शो रात के 1 बजे और सुबह 4 बजे भी देख सकते हैं।

'सालार' (Salaar) की रिलीज से पहले ही प्रभास (Prabhas) के फैंस को तेलंगाना सरकार ने सौगात दी है, जिसके तहत वे सुबह 4 बजे और रात के 1 बजे सिनेमाघरों में 'सालार' का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि इस अनुमति के साथ तेलंगाना सरकार ने 'सालार' के टिकट प्राइस में भी इजाफा किया है। तेलंगाना ने मूवी से जुड़ा आदेश देते हुए कहा, "मामले की जांच के बाद तेलंगाना राज्य में 22 दिसंबर को सुबर 4 बजे के लिए 'सालार' के 6 शोज की अनुमति दी जाती है। इसके साथ ही टिकट की कीमत में भी 65 रुपये और 100 रुपये का इजाफा होता है जो कि क्रमश: सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स के लिए है। सुबह 4 बजे के ये शो 22 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक चलेंगे।"

इसके साथ ही तेलंगाना सरकार ने 22 दिसंबर को हैदराबाद के कुछ थिएटर में रात के 1 बजे के लिए 'सालार' (Salaar) की स्क्रीनिंग की भी अनुमति दे दी है।" बता दें कि 'सालार' के लिए फैंस के साथ-साथ सितारे भी खूब एक्साइटेड हैं। यहां तक कि 'बाहूबली' मेकर एसएस राजामौली ने 'सालार' की पहली टिकट खरीदी। वहीं इसकी एडवांस बुकिंग की बात करें तो कम शोज होने के बाद भी 'सालार' ने कमाई में शाहरुख खान की 'डंकी' को पीछे छोड़ दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article