साउथ मूवीज

Fauji के लिए प्रभास ने किया तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, पूजा सेरेमनी में इतना बदल दिखा हुलिया

प्रभास अपनी आने वाली फिल्म फौजी को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के लिए पूजा सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। शुभ पूजा समारोह में एक्टर प्रभास का लुक बहुत बदला हुआ नजर आया।

Image

Fauji

प्रभास अपनी आने वाली फिल्म फौजी को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। ऐसा कहा जा कहा है कि ये फिल्म रजाकार आंदोलन पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म के लिए पूजा सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। शुभ पूजा समारोह में एक्टर प्रभास का लुक बहुत बदला हुआ नजर आया, जिसके बाद फैंस का कहना है कि ये उनका लुक नई फिल्म फौजी के लिए है।

पूजा सेरेमनी की झलक

एक्स पर वायरल हुई तस्वीर में प्रभास को हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म के लिए पूजा समारोह में शामिल होते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों पर पूजा सेरेमनी की झलक दिखाई दे रही है। जिस पर 'प्रभास हनु' लिखा हुआ है। उनके सामने भगवान गणेश की एक मूर्ति रखी हुई है। पूरा जगहों को फूलों से सजाया गया है।

सजल अली भी आएंगी नजर?

कुछ समय पहले हनु राघवपुडी द्वारा प्रभास की फिल्म के पहले आधिकारिक अपडेट के बारे में एक टीजिंग हिंट दिया था। कोडेड मैसेज को समझने पर पता चला था कि आने वाले प्रोजेक्ट की पहली घोषणा आज 17 अगस्त, 2024 को शाम 4:05 बजे की जाएगी। फौजी में प्रभास के अलावा किसी और कलाकार को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। लीडिंग लेडी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली से लेकर मृणाल ठाकुर जैसे नाम शामिल थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना जा सकता है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article