साउथ मूवीज

बाहुबली 3 बनेगी जरूर लेकिन प्रभास के बिना,फैंस के लिए एस.एस राजामौली कर रहे हैं कुछ बड़ा प्लान!!

Baahubali 3 Confirmed!!: फिल्म के निर्माता शोभू यारलागड्डा ने हाल में यह भी कहा था कि “फिलहाल ‘बाहुबली 3’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, पर फ्रैंचाइज़ी में आगे कुछ नया जरूर आएगा। अब पता चला कि पार्ट 3 बाकी दो पार्ट्स से कुछ अलग होने वाला है।

Image

Image Source: Poster

Baahubali 3 Confirmed!!: एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज़ी भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा अध्याय है जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान बनाए, बल्कि भारतीय फिल्मों के विजुअल स्टैंडर्ड्स को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दिया। ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूज़न’ के बाद से ही दर्शक ‘बाहुबली 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में जब नेटफ्लिक्स पर ‘बाहुबली: द एपिक’ को लेकर हलचल शुरू हुई, तो उम्मीद जगी कि शायद इस बार राजामौली तीसरे पार्ट का कोई क्लू देने वाले हैं।

मगर डेक्कन क्रॉनिकल की ताजा रिपोर्ट्स ने फैंस को चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘बाहुबली 3’ जरूर बनेगी, लेकिन यह फिल्म लाइव-एक्शन नहीं बल्कि एनिमेशन और AI टेक्नॉलॉजी पर आधारित होगी। इसमें न तो प्रभास नजर आएंगे और न ही पिछली फिल्मों के अन्य कलाकार। सूत्रों के अनुसार, राजामौली इस बार एक हॉलीवुड-स्टैंडर्ड एनिमेटेड बाहुबली बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभास ( Prabhas) का बीजी शेड्यूल और बाकी कलाकारों का समय न दे पान , इस बात ने लाइव-एक्शन सीक्वल को लगभग असंभव बना दिया है। ऐसे में मेकर्स को यह कहानी एनिमेशन के रूप में आगे बढ़ाने का विचार ज्यादा ठिक लग रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म एक नए योद्धा की कहानी होगी, जो ‘बाहुबली यूनिवर्स’ का विस्तार करेगी। संगीत की ज़िम्मेदारी फिर से एम.एम. कीरवाणी को दी जा सकती है, जबकि डायलॉग लिखेंगे वरिष्ठ लेखक विजयेंद्र प्रसाद।

हालांकि, निर्माता शोभू यारलागड्डा ने हाल में यह भी कहा था कि “फिलहाल ‘बाहुबली 3’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, पर फ्रैंचाइज़ी में आगे कुछ नया जरूर आएगा।” राजामौली पहले भी ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ नामक एनिमेटेड सीरीज बना चुके हैं, जिससे पता चलता है कि वह अपने फैंस निराश नहीं करने वाले और बाहुबली 3 पर भी जरूर कुछ सोच रहे हैं।

कुल मिलाकर, यह तय माना जा रहा है कि ‘बाहुबली’ का अगला अध्याय टेक्नॉलॉजी और कहानी दोनों स्तरों पर नया प्रयोग होगा। प्रभास के बिना यह बदलाव फैंस के लिए चौंकाने वाला जरूर है, मगर अगर राजामौली अपनी विज़ुअल क्रिएटिविटी का वही जादू दोहरा पाए, तो यह एनिमेटेड ‘बाहुबली 3’ भी भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article