साउथ मूवीज

Thalapathy 69 का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, गणतंत्र दिवस पर टाइटल से भी उठा पर्दा

Thalapathy 69: विजय थलापति की फिल्म थलापति 69 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर हैं। बता दें ऐसी रिपोर्ट है कि ये फिल्म विजय थलापति की आखिरी फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर और टाइटल रिलीज हुआ है। जिसे फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Image

Thalapathy 69

Thalapathy 69: विजय थलापति की फिल्म थलापति 69 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर हैं। बता दें ऐसी रिपोर्ट है कि ये फिल्म विजय थलापति की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म के बाद एक्टर एक्टिंग छोड़ अपना पूरा समय राजनीति को देंगे। इसी बीच उनकी लास्ट फिल्म से पोस्टर सामने आया है। साथ ही फिल्म का टाइटल भी सामने आया है। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का टाइटल क्या है।

विजय थलापति की इस फिल्म का नाम जन नायकन रखा गया है। उनकी आखिरी फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है। जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज पोस्टर में विजय नीले रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने मैचिंग पैंट कैरी किया हुआ है। वहीं एक्टर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं विजय थलापति ने चश्मा लगाकर अपने लुक को पूरा किया है।

आगे बढ़ी रिलीज डेट

विजय थलापति की लिस्ट फिल्म जन नायकन का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं। हाल ही में ऐसी अफवाह सामने आई थी कि इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले ये फिल्म इस दिवाली 2025 में रिलीज होन वाली थी, लेकिन हाल ही में अटकलों से पता चला है कि फिल्म को अब पोंगल 2026 तक रिलीज किया जाएगा। जहां एक तरफ पोस्टर और फिल्म के टाइटल से फैंस खुश हैं वहीं रिलीज डेट टल जाने से फैंस दुखी भी हैं।

ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म में विजय थलापति के अलावा पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि जन नायकन, बीस्ट के बाद तमिल स्टार के साथ पूजा हेगड़े की दूसरी फिल्म होगी। जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article