साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay के हारने की अफवाह सुन फैन ने किया ऐसा काम, मच गया हड़कंप

Thalapathy Vijay Fan: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय ने राजनीति के मैदान में झंडा गाड़ दिया है। इस बीच थलपति विजय के एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग दंग रह गए है।

Image

विजय के फैन ने की आत्महत्या करने की कोशिश (pic credit-twitter)

Photo : Twitter

Thalapathy Vijay Fan: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने राजनीति के मैदान में झंडा गाड़ दिया है। रुझानों में तमिलागा वेट्ट्री कझगम ( TVK) ने 105 सीटों का आकड़ा पार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर स्टालिन की DMK को मुंह की खानी पड़ी है। इस बीच थलपति विजय के एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग दंग रह गए है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Thalapathy Vijay समेत इन साउथ एक्टर्स ने गाड़ा राजनीति के मैदान में झंडा)

Thalapathy Vijay Fan

विजय के फैन ने की आत्महत्या करने की कोशिश (pic credit-twitter)

थलपति विजय के फैन ने किया ऐसा काम

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय, जिन्हें लोग सालों से बड़े पर्दे का हीरो मानते आए हैं, अब तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने अपनी पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) बनाकर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा। मतगणना शुरू होते ही विजय के फैंस में जबरदस्त उत्साह है। एक फैन तो इतना भावुक हो गया कि विजय के हारने की अफवाह सुनकर उसने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। शुरुआती रुझानों में विजय पेरांबुर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। TVK पार्टी 105 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी के प्रवक्ता ने दावा किया है कि वे बहुमत हासिल कर सरकार बना सकते हैं। विजय ने अभिनय छोड़कर पूरी तरह राजनीति को समर्पित कर दिया है। उनकी आखिरी फिल्म जन नायक चुनाव परिणाम के बाद 8 मई को रिलीज हो सकती है।

तृषा ने किया विजय तिलक

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय को सभी लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। तृषा कृष्णन भी विजय के चेन्नई स्थित घर पहुंच गईं। तृषा के पहुंचते ही फैंस का जोश और बढ़ गया। उनके आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तृषा विजय के घर पहुंचने से पहले तिरुपति के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर गई थीं। उनके जन्मदिन पर मंदिर जाने की खबर को फैंस ने विजय की जीत की दुआ से जोड़कर देखा। तृषि ने पहली बार 2004 में फिल्म घिल्ली में साथ काम किया था, जो बड़ी हिट रही थी। इसके बाद थिरुपाची, आथि और कुरुवी जैसी फिल्मों में भी दोनों साथ नजर आए।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article