Sunny Leone upcoming film Pretta Rap: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उनकी एक्टिंग भी जबरदस्त है। सनी लियोनी ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। सनी लियोनी की अदाकारी को लोग काफी पसंद करते हैं। इस बीच सनी की अपकमिंग फिल्म पेट्टा रैप को लेकर एक अपडेट सामने आया है। काफी दिनों से लोग उनकी इस मूवी की चर्चा कर रहे थे। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कब रिलीज होगी सनी लियोनी की ये फिल्म...
सनी लियोनी की फिल्म पेट्टा रैप की रिलीज डेट आई सामने
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और प्रभु देवा की फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म पेट्टा रैप की रिलीज डेट के बारे में बता दिया है। बता दें कि ये फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में सनी लियोनी, प्रभु देवा के साथ मिलकर डांस करने वाली है। इस चीज को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
चर्चा में रहती हैं सनी लियोनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ चर्चा में बनी रहती हैं। सनी लियोनी की हर अदा पर लाखों लोग फिदा हैं। बता दें कि सनी लियोनी पहले एडल्ट इंडस्ट्री में काम करती थी लेकिन आज वो बॉलीवुड में धमाल मचा रही है। बताते चलें कि सनी लियोनी ने रागिनी एमएमएस 2, वन नाइट स्टैंड जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं। इन सभी मूवीज में सनी लियोनी ने अपना बोल्ड अवतार दिखाया है। बोल्डनेस के मामले में सनी लियोनी सबसे आगे हैं।
