तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण अब फिल्मों में कम और राजनीति पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने एक ऐसा बयान दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बात के वायरल होने के बाद फैंस का कहना है कि पवन कल्याण ने ये बात बोलकर अल्लू अर्जुन पर तंज कसा है। आइए जानते हैं कि पवन कल्याण ने क्या कहा है।
हाल ही में पवन कल्याण ने जंगलों के संरक्षण के महत्व पर बात कही है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन ने फिल्मों में बदल रहे चलन और 'हीरो' की बदली परिभाषा पर बात कही और चिंता जाहिर की। पवन के बयान को सुनकर नेटिजन्स का कहना है कि ये बात अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के लिए है।
जंगल की रक्षा करता था
पवन कल्याण का कहना है कि 'कन्नड़ कांतिरवा डॉ. राजकुमार की गंधदा गुड़ी देखने के बाद मेरे अंदर जंगलों के बारे में जागरूकता जगी है। इस फिल्म में पूरी तरह से जंगल की रक्षा को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक वन अधिकारी जंगल को तस्करी से बचाता है। मैं अरण्य भवन में अपने सहयोगियों के साथ बात कर रहा था कि संस्कृति कैसे बदल गई है।' 'चालीस साल पहले, हीरो वह होता था जो जंगल की रक्षा करता था, लेकिन आज के हीरो जंगल काटते है और तस्करी करवाते है।
क्या मैं सही संदेश भेज रहा हूं
क्या मैं सही संदेश भेज रहा हूं?' फैंस का कहना है कि उन्होंने यह बयान अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा' को ध्यान में रखकर दिया है और कई फैंस इस बात को सुनकर काफी नाराज हैं।
