साउथ मूवीज

पवन कल्याण की रशियन पत्नी ने बेटे के ठीक होने के बाद मुंडवाया सिर, तिरुमला से पहली तस्वीर आईं सामने

सुपरस्टार और राजनेता पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने हाल ही में अपना सिर मुंडवाया लिया है। एक्टर की पत्नी ने छोटे बेटे के साथ हुए हादसे के बाद मन्नत मांगी थी। अब अन्ना कोनिडेला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Pawan Kalyan Russian wife

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने रविवार को तिरुमाला मंदिर में सिर मुंडवाया लिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस को झटका लग रहा है। एक्टर की पत्नी ने बेटे के ठीक होने के बाद ये फैसला लिया है। बेटे के आग से झुलस जाने के बाद पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने मन्नत मांगी थी।

हाल ही में सिंगापुर के एक स्कूल में आग लगने की दुर्घटना में उनका बेटा झुलस गया था। अब कपल का बेटा ठीक हो गया है। बता दें पवन कल्याण का बेटे मार्क शंकर हाल ही में सिंगापुर में एक समर कैंप में भाग लेने के दौरान आग लगने की दुर्घटना में झुलस गया था। ये दुर्घटना 8 अप्रैल को हुई थी। इस दुर्घटना में एक्टर के बेटे के हाथ और पैर जल गए थे।

परंपरा को ध्यान में रखते हुए अन्ना बाल दान

हाल ही में अन्ना कोनिडेला की तस्वीरों को जनसेना पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही इसमें कहा गया है कि-"परंपरा को ध्यान में रखते हुए अन्ना ने पद्मावती कल्याण कट्टा में अपने बाल अर्पित किए और अनुष्ठान में भाग लिया।" बेटे के साथ हुई दुर्घटना के बाद एक्टर की पत्नी ने अपने बाल देवता को अर्पित करने का वादा किया था।

अन्ना लेजनेवा से शादी

2013 में पवन कल्याण को तीसरी बार प्यार हुआ था। एक्टर ने तीसरी बार रूसी मॉडल अन्ना लेजनेवा से प्यार किया और उसी साल शादी कर ली थी। अब एक्टर अपनी तीसरी पत्नी के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रहे हैं। कपल के 2 बच्चे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article