साउथ मूवीज

Animal के लिए रणबीर कपूर नहीं ये साउथ सुपरस्टार थे पहली पसंद? निर्माता संदीप वांगा ने खोले राज

रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। हाल ही में निर्माता संदीप वांगा ने बताया कि एनिमल के लिए पहली पसंद कौन थे। आइए जानते हैं कि एनिमल फिल्म की पहली पसंद रणबीर कपूर ही थे या ये साउथ सुपरस्टार एनिमल की पहली पसंद थे।

Image

Animal

रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फैंस ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था। इस फिल्म के निर्माता संदीप वांगा है। हाल ही में संदीप वांगा ने फिल्मों को लेकर कुछ बातें कही है। साथ ही संदीप वांगा ने बताया कि एनिमल के लिए पहली पसंद कौन थे। आइए जानते हैं कि एनिमल फिल्म की पहली पसंद रणबीर कपूर ही थे या ये साउथ सुपरस्टार एनिमल की पहली पसंद थे।

हाल ही में एक इवेंट में संदीप शामिल हुए थे। उस दौरान संदीप से पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर उनकी फिल्म के लिए पहली पसंद थे? इस बात पर उन्होंने कहा-हां। उन्होंने मैंने साउथ स्टार महेश बाबू को कहानी सुनाई थी, लेकिन उन्होंने किसी कारण से इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

एक दूसरे इंटरव्यू में संदीप ने कहा था कि महेश बाबू से एक दूसरी फिल्म डेविल के लिए बातचीत चल रही थी, लेकिन वो फिल्म आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने कहा था कि मैंने महेश को 'एनिमल' नहीं, बल्कि एक अलग कहानी सुनाई थी। उसका नाम 'डेविल' था। उस फिल्म में एनिमल से ज्यादा हिंसक सीन्स था। बता दें काफी लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि संदीप वांगा की एनिमल के पहली पसंद महेश बाबू थे लेकिन निर्माता ने साफ कर दिया है कि वो डेविल के लिए थे, लेकिन एक्टर ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था।

ये सितारे आए थे नजर

महेश बाबू ने ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट किया है जो बाद में सुपरहिट हुई है। इस लिस्ट में पुष्पा: द रूल, सूर्या की गजनी, राणा दग्गुबाती की लीडर शामिल है। एनिमल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, त्रिप्ति डिमरी और अनिल कपूर नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article