साउथ मूवीज

नयनतारा की हुई तेलुगु सिनेमा में वापसी, चिरंजीवी-अनिल रविपुडी की अगली फिल्म से वीडियो आया सामने

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2025, 03:26 PM IST

नयनतारा इस समय यश की फिल्म टॉक्सिक में लीड रोल में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग जोरों से चल रही है। हाल ही में नयनतारा की आने वाली फिल्म से नया वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तेलुगु फिल्म वापसी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Image

Nayanthara

चिरंजीवी और निर्देशक अनिल रविपुडी पहली बार मेगा157 फिल्म में साथ काम करने वाला है। हाल ही में इस फिल्म से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साउथ सुपरस्टार नयनतारा की झलक दिखाई दे रही है। जिससे पता चल रहा है कि नयनतारा भी इस फिल्म का हिस्सा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय के बाद नयनतारा तेलुगु फिल्म में लीड रोल करने वाली हैं।

हाल ही इस फिल्म के निर्देशक अनिल रविपुडी ने आधिकारिक हैंडल पर इस फिल्म का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल रविपुडी ने लिखा-"नयनतारा का हमारे मेगा157 सफर में स्वागत है क्योंकि वह एक बार फिर हमारे मेगास्टार चिरंजीवी गरु के साथ अपनी प्रतिभा और शान लेकर आ रही हैं।”

चिरंजीवी और नयनतारा की जोड़ी

प्रोमो वीडियो में में नजर आ रहा है कि नयनतारा अपनी तेलुगु फिल्म वापसी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वह चिरंजीवी के हिट गाने सुनती नजर आ रही हैं। वीडियो के अंत में नयनतारा और अनिल रविपुडी फिल्म की घोषणा करते हुए चिरंजीवी का ट्रेडमार्क सैल्यूट स्टेप दिखाते हैं। फैंस इस प्रोमो को काफी पसंद कर रहे हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

इन फिल्म में नजर आए थे नयनतारा-चिरंजीवी

नयनतारा ने इससे पहले चिरंजीवी के साथ दो फिल्मों में काम किया है। 2019 की सई रा नरसिम्हा रेड्डी और गॉडफादर (2022)। गॉडफादर उनकी अब तक की सबसे नई तेलुगु फिल्म है। चिरंजीवी की इस आगामी फ़िल्म से वह तीन साल बाद इंडस्ट्री में वापसी करेंगी।

ये सितारे बनेंगी फिल्म का हिस्सा

मेगा157 को संक्रांति 2026 पर रिलीज किया जाएगा। चिरंजीवी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म विश्वम्भर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, जिसमें त्रिशा कृष्णन, कुणाल कपूर, आशिका रंगनाथ, सुरभि पुराणिक, ईशा चावला भी नजर आने वाले हैं।

End of Article