साउथ मूवीज

नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाले विजेताओं को मिलती है मोटी रकम, जानिए Rishab Shetty को कितनी मिली प्राइज मनी

ऋषभ शेट्टी को 'कांतारा' के लिए बेस्‍ट एक्‍टर का अवॉर्ड मिला। वही आनंद एकर्षी की मलयालम फिल्म 'अट्टम' बेस्‍ट फीचर फिल्‍म बनी। आइए जानते है कि विजेताओं कितनी प्राइज मनी मिली

Image

Rishab Shetty

शु्क्रवार को 70वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड्स के विनर्स के नाम का ऐलान हुआ। इसमें 2022 में प्रमाणित सबसे बेहतरीन भारतीय फिल्‍मों को अवॉर्ड दिया गया। इस लिस्ट में साउथ के सितारे भी शामिल थे। बता दें ऋषभ शेट्टी को 'कांतारा' के लिए बेस्‍ट एक्‍टर का अवॉर्ड मिला। वही आनंद एकर्षी की मलयालम फिल्म 'अट्टम' बेस्‍ट फीचर फिल्‍म बनी। आइए जानते है कि विजेताओं कितनी प्राइज मनी मिली है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को दो श्रेणियों में रखा जाता है। स्वर्ण कमल पुरस्कार (गोल्डन लोटस), जो सभी बेस्ट सम्मानों को मान्यता देता है। दूसरी ओर रजत कमल पुरस्कार (सिल्वर लोटस) फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं में प्रतिभाओं को मान्यता देता है।

गोल्डन लोटस श्रेणी के लिए 2.5-3 लाख का पुरस्‍कार

गोल्डन लोटस श्रेणी के पुरस्कारों में मलयालम फिल्म आट्टम को बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान मिला है। जिसके लिए लगभग 2.5-3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली है। इसी तरह बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी कंतारा को मिला है। सिल्वर लोटस के तहत हर भाषा में बेस्ट एक्टर/एक्ट्रेस, बेस्ट बाल कलाकार, बेस्ट प्लेबैक सिंगर के खिताबों को 2-2 लाख रुपये दिए गए हैं।

सिल्‍वर लोटस पुरस्‍कार के लिए 2 लाख की राशि

इस साल ऋषभ शेट्टी (बेस्‍ट एक्‍टर), नित्‍या मेनन और मानसी पारेख (बेस्‍ट एक्‍ट्रेस) को सिल्‍वर लोटस यानी 2-2 लाख रुपये की पुरस्‍कार राश‍ि मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं की सभी बेस्‍ट फिल्‍मों को भी रजत कमल पुरस्कार मिला है।

साउथ में किसे मिला पुरस्‍कार

कैटेगरी

  • बेस्ट तमिल फिल्म: पोन्नियिन सेल्वन 1
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म: केजीफ चैप्टर 2
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म: कार्तिकेय 2
  • बेस्ट मलयालम फिल्म: सऊदी वेल्लाक्का CC.225/2009
बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस
  • बेस्ट एक्टर- ऋषभ शेट्टी, कंतारा
  • बेस्ट एक्ट्रेस- तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस में मानसी पारेख
  • बेस्ट बाल कलाकार: श्रीपथ, मलिकप्पुरम (मलयालम)
बेस्ट फीचर फिल्म बनी आट्टम
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर महिला: बॉम्बे जयश्री, सऊदी वेल्लक्का CC.225/2009
  • बेस्ट डेब्यू निर्देशक: बस्ती दिनेश शेनॉय, मध्यान्तर (मलयालम)
  • बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम (नाटक)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफर: पोन्नियिन सेलवन-I के लिए रवि वर्मन
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले : महेश भुवनेंद्र, अट्टम (नाटक)
  • बेस्ट साउंड डिज़ाइन: पोन्नियिन सेलवन-I के लिए आनंद कृष्णमूर्ति
  • बेस्ट संगीत निर्देशक: एआर रहमान, पोन्नियिन सेल्वन-I
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: जानी मास्टर और सतीश कृष्णन (थिरुचित्रम्बलम)
Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article