साउथ मूवीज

शोभिता धूलिपाला के प्यार में ऐसे लट्टू हुए थे नागा चैतन्य, शादी के एक साल बाद सुनाई फिल्मी लव स्टोरी

Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya Love Story: साउथ स्टार नागा चैतन्य ने पिछले साल अपनी लेडी लव से शादी की थी। तलाक के बाद नागा को शोभिता में दोबारा प्यार मिला , हालांकि इस कहानी की शुरुआत कैसे हुए ये हर कोई जानना चाहता है। अब नागा ने खुद बताया है कि वो शोभिता से कैसे मिले।

Image

Image Source: Instagram

Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya Love Story: साउथ अभिनेता नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले साल जब उन्होंने एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला( Shobhita Dhulipala) से शादी की थी, तब भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। नागा चैतन्य को उनकी दूसरी शादी के लिए ट्रोल किया गया था। हालांकि एक्टर इन सभी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। अब शादी के करीब एक साल बाद नागा चैतन्य ने बताया है कि उनकी और शोभिता की कहानी कैसे शुरू हुई। एक ही इंडस्ट्री में काम करते हुए भी दोनों एक-दूसरे से वाकिफ नहीं थे। फिर कैसे इनके बीच प्यार का बीज उगा, आइए बताते हैं नागा चैतन्य ने क्या बताया।

नागा चैतन्य ने सुनाई अपनी लव स्टोरी

जगपति बाबू के पॉडकास्ट 'जयम्मु निश्चयम्मु रा' में नागा चैतन्य ( Naga Chaitanya) ने अपने दिल की बात रखी। इस शो में नागा ने अपनी और शोभिता धूलिपाला की लव स्टोरी सुनाई। एक्टर ने पहली बार यह राज खोला कि वो कैसे अपनी दूसरी पत्नी से मिले और इनके बीच प्यार हुआ। अभिनेता ने बताया, " मैंने पहली बार शोभिता से इंस्टाग्राम पर बात की थी, मैंने उनके क्लाउड किचन की वीडियो पर रिएक्ट किया था, फिर शोभिता ने एक इमोजी भेजा था। उसके बाद बातें शुरू हुई और मिलने का प्लान बनाया। हम दोनों मिले दोस्ती हुई और प्यार हो गया।" नागा ने बताया कि वह शोभिता को एक एक्टर के तौर पर तो जानते थे, लेकिन कभी उनसे मिले नहीं थे।

जब रैपिड फायर राउन्ड में नागा चैतन्य से उनकी सबसे जरूर चीज जिसके बिना नहीं रह सकते के बारे में पूछा तो, उन्होंने कहा 'मेरी पत्नी' जिसके बिना मैं नहीं रह सकता। नागा चैतन्य ने इस शो में शोभिता धूलिपाला के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने साल दिसम्बर 2024 में शोभिता धूलिपाला से शादी की थी। दो साल डेट करने के बाद कपल ने शादी का प्लान किया था। यह शादी पारंपरिक अंदाज में मंदिर में हुई थी। जिसमें कुछ दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article