Naga Chaitanya Video: साउथ के पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में नागा चैतन्य, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे। नागा ने विजय और रश्मिका को शादी की ढेर सारी बधाइयां दी। इस बीच नागा चैतन्य का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं।
धड़ाम से गिर गए नागा
बीते दिन नागा चैतन्य हैदराबाद में 'वृषकर्मा' फिल्म के लॉन्च इवेंट में पहुंचे, जहां स्टेज पर कुर्सी से गिरने की घटना हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नागा चैतन्य स्टेज पर आते हैं, ऑर्गनाइजर्स को नमस्ते करते हैं और कुर्सी पर बैठने जाते हैं। बैठते ही उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वे पीठ के बल जोर से गिर पड़ते हैं। वे दर्द से कराहते नजर आते हैं, लेकिन चेहरे पर दर्द नहीं दिखाते। गिरने के बाद आसपास के लोग और ऑर्गनाइजर्स तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। शुक्र है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे मुस्कुराते हुए उठ खड़े हुए। यह उनके लिए शर्मिंदगी का पल था, लेकिन उन्होंने इसे बहुत शालीनता से संभाला।
चर्चा में रहते हैं नागा चैतन्य
नागा चैतन्य कई वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। तेलुगु सिनेमा में सफल अभिनेता होने के अलावा उनकी पहली पत्नी और अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु से तलाक की खबरें भी चर्चा में रहीं। दोनों ने अक्टूबर 2017 में तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की थी, लेकिन अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की और बाद में तलाक हो गया। तलाक के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ डेटिंग शुरू की और दिसंबर 2024 में दोनों ने शादी कर ली। दूसरी तरफ, सामंथा रूथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ रिलेशनशिप शुरू की और कुछ साल डेटिंग के बाद दिसंबर 2025 में ईशा योगा सेंटर में लिंग भैरवी देवी के मंदिर में शादी कर ली।
