साउथ मूवीज

Mysaa: रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म के नाम से उठा पर्दा, खूंखार अवतार में नजर आएंगी एक्ट्रेस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2025, 12:37 PM IST

Rashmika Mandanna Upcoming Movie Name Reveal: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अभी हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था। अब एक्ट्रेस ने फिल्म के नाम से और अपने लुक से भी पर्दा उठा दिया है। रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म का ये नाम होने वाला है।

Image

Rashmika Mandanna Upcoming Movie Name Reveal

Rashmika Mandanna Upcoming Movie Name Reveal: बॉलीवुड और साउथ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म का धांसू पोस्टर सामने आया था। जिसके बाद से फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। रश्मिका मंदाना की फिल्म के पहले लुक को रिलीज करने के एक दिन बाद अब मेकर्स ने मूवी के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म का नाम ये होने वाला है। तो चलिए जानते हैं क्या है रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म का नाम।

रश्मिका मंदाना के की अपकमिंग फिल्म के नाम से उठा पर्दा

रश्मिका मंदाना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। अभी हाल ही में रश्मिका मंदाना की नई फिल्म का ऐलान हुआ था। अब फिल्म का नाम और रश्मिका मंदाना का नया लुक भी सामने आ गया है। फिल्म के नाम और लुक को रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म का नाम मैसा (Mysaa) है। फिल्म के नाम से साथ रश्मिका मंदाना का नया लुक भी सामने आया है जिसमें वो काफी खतरनाक अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म के पोस्ट को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा कि 'मैं हमेशा आपके लिए कुछ अनोखा, नया और रोमांचक लाने की कोशिश करती हूं और यह उसी का हिस्सा है। ये एक ऐसा किरदार है जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया, एक ऐसी दुनिया में जहां मैंने पहले कदम नहीं रखा। ये मेरा एक नया रूप है, जो मेरे लिए भी अनजाना और थोड़ा डरावना है।'

हर तरफ हो रही है तारीफ

रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा का ऐलान होने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है। साउथ एक्टर धनुष (Dhanush) ने भी फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। फिल्म मैसा के नए पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article