साउथ मूवीज

'मेरी बात को गलत पेश किया गया' थलापति विजय-तृषा के कथित वीडियो पर समुथिरकानी, अफेयर पर दिया था रिएक्शन!!

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 25, 2026, 04:09 PM IST

Samuthirakani on Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan Video: एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के अफेयर को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में फिल्ममेकर समुथिरकानी का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब समुथिरकानी अपने इस वीडियो पर साफाई दी है। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: IMDb

Samuthirakani on Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan Video: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में थलापति विजय और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के अफेयर को लेकर भी न्यूज सामने आई थी। इसी बीच फिल्ममेकर समुथिरकानी ने भी कथित तौर पर इस बारे में बात की। उनके दोस्तों के साथ कैजुअली बात करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें कई लोग मान रहे हैं कि उनकी बातें विजय और तृषा के लिए थीं। अब इस वीडियो को लेकर समुथिरकानी ने अपनी सफाई पेश की है। तो चलिए जानते हैं समुथिरकानी ने इस मुद्दे पर क्या कहा है।

समुथिरकानी ने दी सफाई

एक्टर समुथिरकानी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक वायरल वीडियो पर समुथिरकानी की सफाई है। क्लिप में समुथिरकानी बात करते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक समुथिरकानी का कमेंट्स विजय और तृषा को एक साथ शादी के फंक्शन में देखे जाने की प्रतिक्रिया थीं। उनकी बातें आलोचना के रूप में देखी गईं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। अब समुथिरकानी ने इस विवाद पर सफाई दी है। Galatta Tamil से बात करते हुए उन्होंने कन्फर्म किया कि वीडियो असली है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे नहीं लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें उस समय पता था कि कोई उनकी बातचीत रिकॉर्ड कर रहा है। उनके अनुसार उनकी टिप्पणियां किसी पर जजमेंट करने के लिए नहीं, बल्कि चिंता और दिल की सच्चाई से निकली थीं। उन्होंने कहा कि 'क्लिप के वायरल होने को वे बड़ी समस्या नहीं मानते, क्योंकि अपनी बात कहना गलत नहीं है। फिल्ममेकर ने बताया कि उनकी बातचीत का सिर्फ एक हिस्सा रिकॉर्ड करके ऑनलाइन डाला गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी बातों की शुरुआत हटा दी गई थी, जिससे पूरा मतलब बदल गया।'

थलापति विजय पॉलिटिक्स में करेंगे एंट्री

एक्टर थलापति विजय अपनी लास्ट फिल्म जन नेता के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। थलापति विजय इस फिल्म के बाद पॉलिटिक्स में एंट्री ले लेंगे। लेकिन आपको बता दें कि थलापति विजय की ये लास्ट फिल्म की रिलीज अटक गई है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article