साउथ मूवीज

धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर का पोस्ट हुआ वायरल, फैन्स भी करने लगे हैं रिएक्ट

Mrunal Thakur and Dhanush's Wedding Rumours: इंडियन सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और साउथ सुपरस्टार धनुष की शादी की अफवाहों ने सभी फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन अफवाहों के बीच अब मृणाल ठाकुर का सोशल मीडिया पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Pic Credit: Instagram

Mrunal Thakur and Dhanush's Wedding Rumours: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सफर तय कर चुकीं मृणाल ठाकुर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। मृणाल ठाकुर को लेकर अफवाहें हैं कि वो साउथ सुपरस्टार धनुष संग शादी कर सकती हैं। कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि मृणाल ठाकुर और धनुष फरवरी में शादी कर सकते हैं। इस न्यूज के बाहर आते ही मृणाल ठाकुर और धनुष को एक होते हुए देखने के लिए फैन्स भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच अब मृणाल ठाकुर का उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर का पोस्ट हुआ वायरल

मृणाल ठाकुर अपने पोस्ट के चलते एक फिर चर्चा में हैं। बीती रात मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने घर की एक फोटो शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने केवल 'घर' लिखकर एक दिल वाली इमोजी लगाई है। मृणाल ठाकुर के इस पोस्ट को देखने के बाद कई फैन्स इसे शादी की खबर मान रहे हैं। हालांकि कईयों का मानना है कि यह सिर्फ एक नॉर्मल पोस्ट है। ओनली कॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने धनुष के साथ डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया था।

Mrunal Thakur's Post

Mrunal Thakur's Post

एक इंटरव्यू के दौरान खुद मृणाल ठाकुर ने धनुष को केवल एक अच्छा दोस्त बताया था। उन्होंने लिखा कि वह फिलहाल अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और अपने काम से बेहद खुश हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसमें मृणाल के साथ अजय देवगन अहम रोल में नजर आए थे। इसके अलावा मृणाल को जल्द ही फिल्म 'डकैत' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article