सलमान-अभिषेक से हुआ प्यार...मां ने बिजनेसमैन संग कराई करिश्मा कपूर की शादी, अब ऐसे जी रहीं जिंदगी

Karisma Kapoor's Love-life: बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी करने से पहले 90 के दशक में सलमान खान से लेकर अभिषेक बच्चन सहित कई एक्टर्स के साथ करिश्मा कपूर का नाम जुड़ा था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: ललित कुमार Updated Jan 17 2026, 10:52 IST
इन सेलेब्स संग रहा था करिश्मा कपूर का लिंकअप...Image Credit : Instagram01 / 07

इन सेलेब्स संग रहा था करिश्मा कपूर का लिंकअप...

Karisma Kapoor's Love-life: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की लव-लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रही है। कुछ महीनों ने करिश्मा कपूर एक एक्स-हस्बैंड का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर का नाम इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स के साथ जुड़ा था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको करिश्मा कपूर के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

अजय देवगनImage Credit : Instagram02 / 07

अजय देवगन

करिश्मा कपूर ने अपने शुरुआती फिल्मी करियर के दौरान अजय देवगन को डेट किया था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया था और दोनों अलग हो गए।

अक्षय खन्नाImage Credit : Instagram03 / 07

अक्षय खन्ना

अजय देवगन से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर का नाम अक्षय खन्ना के साथ जुड़ने लगा था। दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन करिश्मा कपूर की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद इनके रास्ते अलग हो गए।

सलमान खानImage Credit : Instagram04 / 07

सलमान खान

अक्षय खन्ना से ब्रेकअप होने के बाद करिश्मा कपूर एक बार फिर अकेली पड़ गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस को सलमान खान से प्यार हुआ। 'जीत' मूवी की शूटिंग करते हुए दोनों को नजदीकियां बढ़ी थीं। यह रिश्ता भी लंबा नहीं टिक पाया।

अभिषेक बच्चनImage Credit : Instagram05 / 07

अभिषेक बच्चन

सलमान खान से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन संग दिल लगा लिया था। दोनों की साल 2002 में सगाई तक हो गई थी। लेकिन फैमिली के राजी ना होने के चलते यह सगाई टूट गई।

संजय कपूरImage Credit : Instagram06 / 07

संजय कपूर

अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर की शादी कुछ ही दिनों बाद बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ 2003 में हो गई थी। इस शादी से करिश्मा कपूर के दो बच्चे हुए। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। हाल ही में संजय कपूर का हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया।

संदीप तोशनीवालImage Credit : Instagram07 / 07

संदीप तोशनीवाल

संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा कपूर का नाम बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल से जोड़ा गया लेकिन यह रिश्ता भी खत्म हो गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!