साउथ मूवीज

Allu Arjun स्टारर 'Pushpa 2' के सबसे महंगे बिके टीवी राइट्स, निर्माता जयंतीलाल गाडा ने बताया सच

Allu Arjun's Pushpa 2 Television Rights: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की नई फिल्म 'पुष्पा 2' के टेलीविजन राइट्स को बेहद मोटी रकम में बेचा गया है। टीवी राइट्स बेचने के मामले में अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' अब तक की सबसे महंगी फिल्म साबित हुई है। इस बात का खुलासा खुद जयंतीलाल गाडा ने किया है।

Image

Jayantilal Gada and Allu Arjun

Allu Arjun's Pushpa 2 Television Rights: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की नई फिल्म 'पुष्पा 2' का इंतजार लोग बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पा बनकर बड़े परदे पर धूम मचाते नजर आएंगे। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह मूवी अगले महीने यानी 5 दिसंबर के दिन रिलीज होने के लिए तैयार है। बताया यह है कि 'पुष्पा 2' अब तक सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) के टेलीविजन राइट्स भी महंगे प्राइस में बेचे गए हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के टेलीविजन राइट्स को जयंतीलाल गाडा के प्रोडक्शन हाउस पेन स्टूडियोज ने खरीद लिए हैं। मीडिया से बात करते हुए जयंतीलाल ने खुलासा किया कि इस फिल्म ने बॉलीवुड की किसी भी बड़े बजट की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। सुनने में आ रहा है कि 'पुष्पा 2' के टीवी राइट्स की भारत में अब तक की सबसे बड़ी खरीदारी है। जयंतीलाल ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि इस मूवी के राइट्स की कितने करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

Sacnilk के अनुसार 'पुष्पा 2' के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स को नेटफ्लिक्स ने खरीदा है। फिल्म के ओटीटी राइट्स को 275 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। हाल ही में 'पुष्पा 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 'पुष्पा 2' के ट्रेलर को लोगों की ओर से खूब प्यार मिला है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल सहित कई कलाकर लीड रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article