साउथ मूवीज

मॉम टू बी कियारा आडवाणी को मिला साउथ सुपरस्टार से खास तोहफा, एक्ट्रेस ने शेयर की प्यारी सी फोटो

कियारा आडवाणी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी जल्द ही माता-पिता बनने वाले है। इसी खास मौके पर साउथ के एक कपल ने कियारा को एक खास गिफ्ट भेजे है। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

Image

Mom-to-be Kiara Advani

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाली है। एक्ट्रेस और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस खास मौके पर कियारा आडवाणी को एक साउथ सुपरस्टार ने एक खास तोहफा भेजवाया है। आइए जानते हैं क्या हो वो खास तोहफा और किसने भेजवाया है।

कियारा आडवाणी को उनके 'गेम चेंजर' को स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला से एक दिल को छू लेने वाला तोहफा मिला है। साउथ कपल ने अथम्मा की रसोई से घर का बना आम का अचार भेजवाया है। जिसकी तस्वीरें कियारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और कपल का धन्यवाद किया है। कियारा आडवाणी ने साउथ कपल को 'लवली' कहते हुए धन्यवाद स्टोरी शेयर की है।

प्यार से बनाया आम का आचार

तोहफे के साथ कियारा को एक प्यारा सा नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था, "प्यारी कियारा, मेरी अथम्मा (सास) से प्यार के साथ। हमारे आम के अचार के खास स्वाद का आनंद लें। प्यार से बनाया गया, सीधे हमारी रसोई से। आशा है कि आपको यह पसंद आएगा। ढेर सारा प्यार।" राम चरण और उपासना कोनिडेला को धन्यवाद देते हुए, कियारा ने लिखा, "धन्यवाद मेरे लवलीस।"

IPS अधिकारी बने थे राम चरण

कियारा आडवाणी और राम चरण तेलुगु राजनीतिक एक्शन थ्रिलर गेम चेंजर में साथ नजर आए थे। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया था। गेम चेंजर 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राम चरण एक ईमानदार IPS अधिकारी के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म से कियारा आडवाणी ने साउथ में डेब्यू किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article