साउथ मूवीज

मोहनलाल ने अजय देवगन के अरमानों पर फेर दिया पानी, हिंदी में भी रिलीज होगी 'Drishyam 3'

'Drishyam 3' Will Have Pan-India release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म को हिंदी भाषा में भी रिलीज करने के फैसला किया है, जिससे अजय देवगन को बड़ा झटका लग सकता है।

Image

Mohanlal-Ajay Devgn

'Drishyam 3' Will Have Pan-India release: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार मोहनलाल (Mohanlal) की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का जब बॉलीवुड रीमेक बना तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज केवल मलयालम सिनेमा में ही हिट साबित नहीं हुई बल्कि बाकी भाषाओं में भी इसने खूब धमाल मचाया। इस फिल्म के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर फिल्म 'दृश्यम' के दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब प्यार मिला। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मोहनलाल ने 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को पैन-इंडिया रिलीज करने का प्लान किया है। इस फिल्म को अब दर्शक हिंदी में भी देख पाएंगे।

मिड-डे की हालिया रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल, फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ और निर्माता एंटनी पेरुंबवूर ने साथ में मिलकर फिल्म 'दृश्यम 3' को लोगों के बीच मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज करने का प्लान किया है। मेकर्स इस फिल्म के जरिए नार्थ से लेकर साउथ की ऑडियंस को टारगेट करना चाहते हैं। अगर यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होती है तो अजय देवगन को बड़ा झटका लगने वाला है।

ऐसे में अब लोगों को लग रहा है कि अगर मोहनलाल फिल्म 'दृश्यम 3' को हिंदी में भी रिलीज कर देंगे तो अजय देवगन की रीमेक को कौन ही देखेगा। 'दृश्यम 3' के हिंदी रीमेक ना बनने से अजय देवगन स्टारर को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से 'दृश्यम 3' के हिंदी में रिलीज होने की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। जब अजय देवगन ने फिल्म 'दृश्यम' के पहले और दूसरे का हिंदी रीमेक बनाया था तो यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article