साउथ मूवीज

मलयालम एक्टर मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Mohanlal receives Dadasaheb Phalke Award: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 71वें संस्करण का आयोजन मंगलवार को राजधानी दिल्ली में हुआ। इस दौरान स्टार एक्टर मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

Pic Credit- DD News Youtube

Mohanlal receives Dadasaheb Phalke Award: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान को सम्मानित किया है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में शानदार एक्टिंग करने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। इसके अलावा मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहनलाल को ये पुरस्कार दिया है। इस दौरान की तस्वीर अब सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

गदगद हुए मोहनलाल के फैंस

मंगलवार को मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया है। मोहनलाल के फैंस इस बात से काफी खुश हैं। वहीं 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। उन्हें फिल्म जवान में शानदार एक्टिंग के लिए पुरस्कार मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं किंग खान ने ये अवॉर्ड विक्रांत मैसी के साथ शेयर किया है। विक्रांत को 12 वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है। विक्रांत मैसी की मूवी 12 वीं फेल को देखकर लोग भावुक हो गए थे।

रानी मुखर्जी को मिला ये अवॉर्ड

फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में शानदार एक्टिंग करने के लिए एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। यह फिल्म सागरिका चक्रवर्ती और अनुरूप भट्टाचार्य की सच्ची कहानी से प्रेरित है। फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article