साउथ मूवीज

5 साल पहले ओटीटी पर इस क्राइम थ्रिलर ने काटा था गदर, अब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Drishyam 2 to release in theatres: सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 2 साल 2021 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब 5 साल बाद ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit-IMDb

Drishyam 2 to release in theatres: सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) का अच्छा खासा बज बन हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। पहले ये मूवी अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब दृश्यम 3 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस बीच मेकर्स ने बड़ी चाल चली है। मेकर्स ने दृश्यम 3 की रिलीज से पहले दृश्यम 2 को सिनेमाघरों पर रिलीज करने का बड़ा गेम खेला है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

दृश्यम 2 बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 2 साल 2021 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। हालांकि कोरोना की वजह से ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई थी। अब ये खबर सामने आई है कि दृश्यम 2 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे दर्शकों को तीसरे भाग के रिलीज से पहले इस रोमांचक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। अभी जब दृश्यम 3 की शूटिंग चल रही है और उसकी रिलीज डेट 21 मई तय की गई है, ऐसे में दृश्यम 2 को दोबारा थिएटर में लाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। दृश्यम सीरीज अपनी मजबूत कहानी और सस्पेंस के लिए जानी जाती है। पहली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बड़ी हिट साबित हुई थी, जबकि दूसरी फिल्म कोरोना काल में सीधे ओटीटी पर आई थी और उसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

दृश्यम 3 का है सभी को इंतजार

बता दें कि अब जो लोग मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 2 को घर पर देख चुके हैं, वे इसके रोमांच और ट्विस्ट को बड़े पर्दे पर महसूस कर सकेंगे। इस दोबारा रिलीज से दृश्यम 3 के लिए उत्साह और भी बढ़ने की उम्मीद है। तीसरे भाग में मोहनलाल फिर से जॉर्ज कुट्टी के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल भी अहम भूमिकाओं में लौट रहे हैं। यह फिल्म आशीर्वाद सिनेमा के बैनर तले बन रही है और इसमें संगीत अनिल जॉनसन ने दिया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article