साउथ मूवीज

Mohanlal हुए अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

मोहनलाल अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बात दें एक्टर को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी दुखी हैं।

Image

Mohanlal

Mohanlal Admit In Hospital: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बात दें एक्टर को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर गिरीश कुमार की आधिकारिक सूचना के अनुसार एक्टर को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन हुआ है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को एक्टर की चिंता हो रही है। एक्टर को डॉक्टर ने दवा के साथ-साथ पांच दिनों तक सार्वजनिक स्थानों पर जाने से भी बचने की सलाह दी है।

आधिकारिक बयान

हाल ही में अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने मोहनलाल की स्वास्थ्य स्थिति का खुलासा करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें लिखा है कि एक्टर ठीक हो रहे हैं और उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में कठिनाई, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। एक्टर को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है।

बरोज कब होगी रिलीज

मोहनलाल की पहली फिल्म बरोज का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 3 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें पहले ये फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। यह फिल्म कथित तौर पर फिल्ममेकर जीजो पुन्नूस द्वारा लिखी गई किताब पर आधारित है। कुल दिन पहले इस फिल्म से मोहनलाल का लुक सामने आया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article