साउथ मूवीज

धार्मिक पोस्टर में छपी Mia Khalifa की फोटो? बवाल मचने के बाद पुलिस ने किया ये काम

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में मां पार्वती का उत्सव मनाया जा रहा था। मंदिरों के साथ-साथ आस-पास की चीजों को भी बहुत अच्छे से सजाया गया था। मंदिर के बाहर और सड़क के किनारे पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन पोस्टर में एक ऐसी चीज थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थी मिया खलीफा की फोटो।

Image

mia

सोशल मीडिया का चलन बढ़ने के बाद आजकल कोई भी किसी के भावना से आसानी से नहीं खेल सकता चीजे बहुत जल्दी वायरल हो जाती है और उसको उसकी सजा जरूर मिल जाती है। वहीं तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में मां पार्वती का उत्सव मनाया जा रहा था। मंदिरों के साथ-साथ आस-पास की चीजों को भी बहुत अच्छे से सजाया गया था। मंदिर के बाहर और सड़क के किनारे पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन पोस्टर में एक ऐसी चीज थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

सोशल मीडिया में थू-थू

बता दें देवताओं के पोस्टर में एक लड़की पीले कलर की ड्रेस पहनकर माथे पर कलश लिए नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि वो लड़की और कोई नहीं मिया खलीफा की तस्वीर है। जिसके बाद बवाल मचने लगा और विवाद बहुत बढ़ गया। बता दें तामिलनाडु के कांचीपुरम में ‘आदि’ उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस पूजा में लोग अपने घरों से नंगे पांव पैदल मंदिर में माता अम्मान की पूजा करते हैं। पोस्टर में मिया खलीफा की फोटो देखने के बाद लोग सोशल मीडिया में थू-थू करने लगे।

पुलिस ने की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में मिया खलीफा सिर पर कलश रखे दिख रही हैं। फोटो में पारंपरिक धार्मिक भी छपे है। इस पोस्टर में स्थानीय युवाओं की तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। इस मामले की सूचना जब स्थानीय पुलिस को दी गई तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोस्टर को हटवा दिया है। साथ ही इस घटना पर लोग भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article