साउथ मूवीज

अखिल अक्किनेनी-जैनब रावदजी के रिसेप्शन पार्टी में महेश बाबू ने पहना लाखों का स्वेटशर्ट, कीमत जान खुला का खुला रह गया लोगों का मुंह

महेश बाबू इन दिनों एसएस राजामौली की बड़ी फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। महेश बाबू अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा घट्टामनेनी के साथ अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रावजी के रिसेप्शन में शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Image

Mahesh Babu

महेश बाबू इन दिनों एसएस राजामौली की बड़ी फिल्म SSMB29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट जानने का फैंस बेस्रबी से इंतजार करते हैं। हाल ही में महेश बाबू अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा घट्टामनेनी के साथ अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रावजी के रिसेप्शन में शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीरों में महेश बाबू काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।

इस दौरान महेश बाबू किसी एथनिक लुक में नहीं बल्कि कैजुअल लुक में नजर आए। फैंस एक्टर के इस लुक को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन उस स्वेटशर्ट की कीमत जानकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हो रहे हैं। महेश बाबू की इस स्वेटशर्ट में सामने की तरफ कुछ फ्लोरल प्रिंट वाली डिजाइन थी, उन्होंने इसे क्लासिक ब्लैक ट्राउजर के साथ पेयर किया था। एक्टर ने इस दौरान हमेशा की तरह दाढ़ी लगी थी।

कितनी है स्वेटशर्ट की कीमत

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार महेश की स्वेटशर्ट की कीमत 1.37 लाख रुपये है और यह ब्रांड हर्मीस की है। इस दौरान महेश बाबू के अलावा, राम चरण, उपासना कामिनेनी, सूर्या, वेंकटेश दग्गुबाती, नानी, यश, राधिका पंडित भी रिसेप्शन पार्टी में नजर आए।

ये सितारे बनेंगे फिल्म का हिस्सा

महेश बाबू की फिल्म SSMB29 की शूटिंग भारत की कई जगहों पर हुई है। मेकर्स आज यानी 9 जून से फिल्म का नया शेड्यूल शुरू करेंगे, जो सिर्फ हैदराबाद में होगा। इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने हैं। कई रिपोर्ट ऐसा दावा करती हैं कि इस फिल्म में नाना पाटेकर भी नजर आ सकते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article