साउथ मूवीज

Sitaare Zameen Par Review: महेश बाबू ने की 'सितारे जमीन पर' की तारीफ, कहा- 'ये फिल्म हंसाएगी, रुलाएगी और...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 23, 2025, 03:09 PM IST

Mahesh Babu Sitaare Zameen Par Review: साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने अभी हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) की नई रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) की जमकर तारीफ करते नजर आए। महेश बाबू का X पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

Mahesh Babu Sitaare Zameen Par Review

Mahesh Babu Sitaare Zameen Par Review: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। महेश बाबू एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इन सब के बीच महेश बाबू ने बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) की जमकर तारीफ की है। महेश बाबू ने इस फिल्म को देखने के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं महेश बाबू ने फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर क्या रिव्यू दिया है।

महेश बाबू को पसंद आईं 'सितारे जमीन पर'

महेश बाबू ने आमिर खान की नई फिल्म सितारे जमीन पर देखने के बाद जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा कि आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर आपको हंसाएगी, रुलाएगी और तालियां बजाने पर मजबूर कर देगी। फिल्म इतनी शानदार है कि आप सिनेमाघर से मुस्कुराते हुए बाहर आएंगे।' इसके साथ महेश बाबू ने आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा (Genelia Deshmukh), डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना (R.S. Prasanna) और पूरी टीम को बधाई दी। महेश बाबू की ये X पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा संग काम कर रहे हैं महेश बाबू

इस बयान के साथ-साथ महेश बाबू अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी नजर आने वाली हैं। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर दिए गए महेश बाबू के रिव्यू पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article