साउथ मूवीज

Maharaja: फैंस के साथ फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे Vijay Sethupathi, एक्टर को देख क्रेजी हुए फैंस

विजय सेतुपति ने चेन्नई के एक लोकप्रिय थिएटर में 'महाराजा' देखी और अपने फैंस के साथ मिलकर अपनी यादगार फिल्म का FDFS जश्न मनाया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये पहली बार है कि सेतुपति अपनी किसी फिल्म का FDFS देखने थिएटर गए हैं।

Image

Maharaja

विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' आज 14 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म विजय सेतुपति के लिए बहुत खास भी है, क्योंकि यह उनकी 50वीं फिल्म है। 'महाराजा' के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS) की शुरुआत तमिलनाडु में हुई। जबकि विदेशों में फिल्म का विशेष प्रीमियर हुआ। फिल्म को शानदार शुरुआत मिल रही है। बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देखने जा रहे हैं।

विजय सेतुपति ने चेन्नई के एक लोकप्रिय थिएटर में 'महाराजा' देखी और अपने फैंस के साथ मिलकर अपनी यादगार फिल्म का FDFS जश्न मनाया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये पहली बार है कि सेतुपति अपनी किसी फिल्म का FDFS देखने थिएटर गए हैं। चेन्नई में FDFS देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।

फैंस के साथ सेल्फी क्लिक

विजय सेतुपति 'महाराजा' FDFS के लिए एक वायलेट शर्ट में दिखाई दिए। इस दौरान फैंस ने अभिनेता का भव्य स्वागत किया, उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करके उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त किया, जबकि 'महाराजा' FDFS से अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहे हैं।

50वीं फिल्म में शानदार प्रदर्शन

निथिलन समिनाथन द्वारा निर्देशित 'महाराजा' में विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप और नट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्शन ड्रामा रहस्य लक्ष्मी के इर्द-गिर्द घूमती है। विजय सेतुपति ने अपनी 50वीं फिल्म में शानदार प्रदर्शन किया है और निर्देशक निथिलन समिनाथन ने अपने कहानी को दिखाने के लिए एक मजबूत स्क्रिप्ट तैयार की है। इस फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। साथ ही फैंस अनुराग कश्यप की भी एक्टिंग को बहुत पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स पर कितनी कमाई करती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article